विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. मामले में सुनवाई के लिए नई तारीख तय की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.
  • याचिकाकर्ता ने जल्द सुनवाई की मांग की थी. हालंकि सुप्रीम कोर्ट 12 जुलाई के बाद सुनवाई करेगा.
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी लगातार जांच में जुटी है. जिसमें अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
अयोध्या:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था. हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया है कि इसमें इतनी जल्दबाजी किस बात की है. 12 जुलाई के बाद ही इस मामले में अगली सुनवाई होगी. बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. फिलहाल इस मामले में एसआईटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप चुकी है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. 

12 जुलाई के बाद होगी सुनवाई 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी. उसने राम मंदिर ट्रस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी किस बात की है. क्योंकि फिलहाल इस याचिका को तुरंत सुनने जैसी कोई बड़ी वजह नहीं है. कोर्ट का मानना है कि छुट्टियों के बाद जब फिर से कोर्ट खुलेगा तब इस मामले की सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले में दायर याचिका पर 12 जुलाई के बाद ही सुनवाई होगी. 

ये भी पढ़ेंः अयोध्या के वकीलों का बड़ा फैसला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे

विशेष टीम बनाने की हुई है मांग 

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में याचिकाकर्ता का कहना है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पैसों में गड़बड़ी हुई है. इस मामले में जल्द एफआईआर होनी चाहिए और एक विशेष टीम का गठन होना चाहिए, जो सीबीआई अधिकारी के नेतृत्व में हो. ताकि जल्द से जल्द मामले की जांच हो सके. क्योंकि जांच लंबी होने से मामले में गड़बड़ी हो सकती है. याचिकाकर्ता ने जांच कोर्ट की निगरानी में करने की मांग भी की थी. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जारी है कार्रवाई 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई जारी है. इस मामले में एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है. जबकि मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महासचिव चंपत राय और डॉ अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी चुका है. एसआईटी इस मामले की जांच में जुटी है. जहां गिरफ्तार किए गए लोगों के घरों पर भी कार्रवाई हुई है. वहीं राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारियां चल रही है. जुलाई में राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक होने वाली है. जिसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंककर्मियों को 3 महीने पहले ही लग गई थी चोरी की भनक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Daan Chori, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir News, Ram Mandir Donation Scam News, Ram Mandir Trust
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com