विज्ञापन

11 बजे की मीटिंग में जो सांसद नहीं आएंगे उनपर कार्रवाई... NDTV से बोले संजय राउत

शिवसेना यूबीटी में बगावत की खबरों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा है जो सांसद पार्टी की 11 बजे की बैठक में नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

11 बजे की मीटिंग में जो सांसद नहीं आएंगे उनपर कार्रवाई... NDTV से बोले संजय राउत
संजय राउत बोले- शिवसेना करेगी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई (फाइल फोटो- एक्स हैंडल)

शिवसेना उद्धव गुट में खटपट बढ़ती जा रही है. पार्टी के 6 सांसदों की टूटने की खबर के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने एनडीटीवी से कहा है कि जो भी सांसद शिवसेना की बैठक में 11 बजे नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे सभी सांसदों को एकजुट रखने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. बागी सांसद पार्टी तोड़ने लायक नंबर नहीं जुटा पाएंगे. बीजेपी हमारे सांसदों को पैसे का लालच दे रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. हम बाला साहेब ठाकरे की विचारधार को मानने वाले लोग हैं. 

सूत्रों के अनुसार, शिवसेना उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जा सकते हैं. सभी बागी सांसद अभी दिल्ली में हैं. कहा जा रहा है कि उनकी शिंदे से मुलाकात भी हो चुकी है. हालांकि, उद्धव दावा कर रहे हैं कि उनके सभी सांसद एकजुट हैं और पार्टी नहीं छोड़ेंगे. 

उद्धव गुट के सांसद संजय राउत और वरिष्ठ नेता अनिल देसाई और अरविंद सावंत दिल्ली में डेला डाले हुए हैं. वो सभी बागी सांसदों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी बागी सांसदों को मनाने के लिए प्लान बी एक्टिव कर चुकी है. सूत्र बता रहे हैं कि अभी तक बागी सांसदों की तरफ से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं. 

कुछ दिन पहले टीएमसी के 20 बागी सांसदों के NCPI में खुद के विलय के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से ये बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है. अगर शिवसेना उद्धव के भी 6 सांसद टूटते हैं तो संसद में एनडीए नंबर गेम में और मजबूत हो जाएगा. ऐसे में शिवसेना उद्धव गुट अपने सांसदों को रोकने के लिए पूरी मशक्कत कर रही है. 

पढ़ें, उद्धव के 9 में से 6 सांसद पाला बदलने को तैयार! शिंदे ने आधी रात UBT सांसदों संग की सीक्रेट मीटिंग

लेखक के बारे में
img
तेजश्री पुरंदरे
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Uddhav Thakckeray, Sanjay Raut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com