राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा चुकी है. इस बीच, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि आठ विधायक क्रॉस वोट करेंगे और चार विधायक उनका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक भी क्रॉस वोट करेंगे. अब सुभाष चंद्रा के इस दावे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे हास्यास्पद करार देते हुए सुभाष चंद्रा के इस बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
सचिन पायलट ने NDTV से कहा कि हमें 110% भरोसा है, हमारे तीनों उम्मीदवार जीतेंगे. हमें जो संख्या चाहिए जीतने के लिए, फिलहाल हमें उसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है. हमें निर्दलीय और रीजनल पार्टी के विधायक का समर्थन मिला है. सबके विधायकों ने हमें समर्थन दिया है. ऐसे में किसी को गलतफहमियां नहीं पालनी चाहिए कि वो क्रॉस वोटिंग कर चुनाव जीत सकते हैं. असल में वो सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा कर रहे हैं क्योंकि बीजेपी के पास इतने विधायक नहीं है. यकीनन वो बहुत हताश होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव से तीन दिन पहले आकर उन्हें बोलना पड़ रहा है. ये कोई टीवी सिरियल नहीं है, ये गंभीर मुद्दा है. जो विधायक हमारे साथ है वो हमारे तीनों उम्मीदवार को जीताएंगे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, वो खुद बनकर आए हैं. उन्हें लगता होगा कि बीजेपी से अब बात नहीं बनेगी. लोकतंत्र में संख्याबल निर्णायक होता है. हमको 123 विधायक चाहिए और अभी इससे ज्यादा विधायक मौजूद है. जाहिर सी बात है कि सभी विधायक हमको वोट डालेंगे. ये वो विधायक है जो 2018 से साथ है. उन्होंने कई बार समर्थन दिया है. इससे सुभाषचंद्रा हताश जरूर होंगे.
ये भी पढ़ें: PUBG खेलने से रोकने पर नाबालिग लड़के ने गोली मारकर की मां की हत्या, पुलिस को सुनाई कत्ल की फर्जी कहानी
कांग्रेस की दावेदारी पर सचिन ने कहा कि 10 तारीख को हमारे तीनों उम्मीदवार जीत कर जाएंगे. यह एक ट्रेड बन गया है. राजस्थान और हरियाणा में भारी बहुमत के साथ जीतेंगे. अजय माखन हरियाणा से जीतेंगे. बीजेपी के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे. बेहतर होगा कि सुभाष चंद्र समय रहते नाम वापस लेले. महाराष्ट्र में भी जीतेंगे. हम जीतकर प्रदेश की बात को दिल्ली में उठाएंगे. पार्टी में पूरी तरह से शांति का माहौल है. 2023 में फिर हमारी सरकार बनेगी. हम सब चाहते है दौबारा सरकार बने.
VIDEO: सिटी सेंटर : सत्येंद्र जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, AAP ने उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं