सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे पर लगाए आरोप
जयपुर:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता से किये वादे को पूरा करने में असफल रही है, लेकिन वह इसकी जिम्मेदारी तय करने की बजाय कांग्रेस पर आरोप लगा रही है.उन्होंने चुनावी वर्ष में राजे द्वारा गौरव यात्रा निकालने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरा करने पर सवाल खडा करते हुए कहा कि ये लोग लगभग पांच वर्ष तक कहां थे. नागौर जिले के परबतसर कस्बे में कांग्रेस की ओर से आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता परेशान है और किसानों की शव यात्रा निकल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी गौरव यात्रा निकालने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों से मिलने जाना चाहिए तब जाकर उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: राजस्थान की CM वसुंधरा को अपने ही क्षेत्र में करना पड़ रहा है कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना
पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा छोडकर जनता की शिकायतों को दूर करना चाहिए. उन्होंने राजे पर जनता की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों का भरोसा तोडा है. उन्होंने कहा कि सीएम ने कभी भी जनता को प्राथमिकता नहीं दी और उनसे कभी नहीं मिली. लोगों में भाजपा सरकार की जनविरोधी योजनाओं के प्रति असंतोष है.
VIDEO: सचिन पायलट ने किया जीत का दावा.
पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई पर नियंत्रण रखने का वादा करके सत्ता में आयी थी, लेकिन भाजपा शासन में ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता का बोझ बढा दिया है. भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों को तोडने का काम किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sachin Pilot Alleges Vasundhra Raje