- युगांडा में हुआ 64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन
- पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा
- बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर जताया विरोध
युगांडा में आयोजित किए जा रहे 64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की आम सभा के दौरान पाकिस्तानी संसदीय शिष्टमंडल ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारतीय सैन्य बलों ने कश्मीर को बंधक बनाया हुआ है. भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की सदस्य रूपा गांगुली ने इस पाकिस्तानी दुष्प्रचार का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि सैनिक शासन की परंपरा पाकिस्तान में व्याप्त है और वह 33 साल सेना के शासन में रहा है. भारत में सैनिक शासन कभी भी और कहीं भी नही रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 22 से 29 सितंबर, 2019 तक कम्पाला, युगांडा में आयोजित किए जा रहे 64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग ले रहा है.
जम्मू-कश्मीर से Article-370 हटाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, अब भारत में डाक सेवा बंद की
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस शिष्टमंडल में अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा सांसद), रूपा गांगुली (राज्यसभा सांसद), डॉ एल हनुमंथैया (राज्यसभा सांसद), अपराजिता सारंगी (लोकसभा सांसद), लोकसभा की महासचिव, स्नेहलता श्रीवास्तव सम्मिलित हैं. भारत की ओर से राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव, जो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सदस्य भी हैं, इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.
दुनिया के सामने भारत ने पाकिस्तान की खोली पोल, पूछे ये 5 बड़े सवाल जिसका जवाब देना होगा मुश्किल
इससे पहले मालदीव में आयोजित 'सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति' विषय पर दक्षिण एशियाई देशों की संसदों के अध्यक्षों के चौथे शिखर सम्मलेन, जो 1-2 सितम्बर 2019 को माले में संपन्न हुआ, के दौरान भी पाकिस्तान ने यह मुद्दा उठाया था जिसका लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में जोरदार विरोध किया गया था. परिणामतः माले घोषणापत्र में पाकिस्तान के द्वारा उठाये गए मुद्दों को पूर्णतया नकार दिया गया.
Video: इमरान खान को भारत का कड़ा जवाब- पहले अपने यहां के अल्पसंख्यकों को देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं