दिल्ली (Delhi) के ईस्ट ऑफ कैलाश कालोनी में मकान मालिक और कश्मीरी किरायेदारों के बीच एक झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया. किरायेदारों को आतंकवादी कहने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पीड़ित महिला नूर की शिकायत पर घर में जबरदस्ती घुसने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. राज्य महिला आय़ोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है.
नूर का कहना है कि उसने फेम स्टे लक्सरी होम्स से दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश कॉलोनी में मकान किराये पर लिया था. नूर का आऱोप है कि किराये को लेकर के बीच बुधवार को मकान मालकिन और उनके सहयोगी जबरन उनके घर मे घुसे सामान ले गए और ये सब कुछ दिल्ली पुलिस के जवान की मौजूदगी में हुआ। नूर अमर कॉलोनी थाने पहुचीं और बुधवार शाम को पुलिस को लिखित शिकायत देने के साथ ट्वीट भी किया। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने लिखा कि वो हर संभव मदद करेंगी. पुलिस ने नूर की शिकायत पर घर में घुसने और मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज की है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
मकान मालकिन ने कहा, अगस्त से नहीं दिया किराया
फेम स्टे की मालकिन तरुणा मखीजा ने माना है कि जब ये शोरगुल कर रहे थे और उन्हें धमकी दे रहे थे तो उनके दोस्त ने ये बात जरूर कही की आप लोग आकर आतंकवाद फैला रहे हो. उनका कहना है कि अगस्त के बाद से इन लोगों ने किराया और बिजली का बिल देना बंद कर दिया. इस घर का किराया 55 हजार रुपये है. नूर का कहना है कि जब 1 जून को मकान किराये पर लिया था तो पहले महीने का बिजली बिल 6 हजार आया. दूसरे महीने यह बढ़ कर 33 हजार पर पहुच गया. फिर अगस्त में 60 हजार का बिजली का बिल आया तो पता लगा कि कमर्शियल मीटर लगा हुआ है. नूर का कहना है कि वो हर महीने पूरा किराया देते थे, जिसका सबूत उनके पास है.
दिल्ली पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि पीसीआर कॉल आई थी कि अमर कॉलोनी इलाके में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि घर कश्मीर की नूर भट्ट और उनकी बहन योजना अहमद ने किराए पर लिया है. नूर भट्ट का आरोप है कि मखीजा ने उनके घर के ताले तोड़े, फर्नीचर हटा और कपड़े चुराए. घर से 20,000 नकद भी गायब हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं