विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2011

पहचान परेड में हंस रहे थे अंबोली डबल मर्डर के आरोपी

इनकी मानें तो मुख्य आरोपी जितेंद्र राणा के चेहरे पर अपने किए को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा। यहां तक कि जब अविनाश ने मुख्य आरोपी के तौर पर उसकी पहचान की तो वो हंसने लगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में अंबोली डबल मर्डर का मुख्य आरोपी पहचान परेड के दौरान हंस रहा था। यह बात सामने आई है आरोपी की पहचान करने गए रूबेन और सैंटोस के दोस्तों के ज़रिए। बुधवार को आर्थर रोड जेल में क़त्ल के चार आरोपियों की पहचान परेड थी। इसके लिए कई चश्मदीदों के साथ रूबेन और सैंटोस के दोस्त अविनाश सोलंकी और प्रियंका फर्नांडिस भी बुलाए गए थे। इनकी मानें तो मुख्य आरोपी जितेंद्र राणा के चेहरे पर अपने किए को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा। यहां तक कि जब अविनाश ने मुख्य आरोपी के तौर पर उसकी पहचान की तो वो हंसने लगा। आरोप है कि बदमाशों ने रूबेन और सैंटोस का क़त्ल इसलिए कर दिया क्योंकि दोनों ने अपनी महिला दोस्तों से छेड़खानी का विरोध किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूबेन, हत्यारे, हंसना, Rubean, Killers, Smiling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com