विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

मुजफ्फरनगर में RSS कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता को कथित रूप से गोली मार दी.

मुजफ्फरनगर में RSS कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो
  • मुजफ्फरनगर में RSS कार्यकर्ता को मारी गोली
  • RSS कार्यकर्ता की हालत गंभीर
  • सैनी को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया
यूपी:

मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता को कथित रूप से गोली मार दी. फुगाना क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर ने ‘पीटीआई' को बताया कि हबीबपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के प्रभारी सोमपाल सैनी खेतों में गए थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि सैनी को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है. उनकी हालत गंभीर है.

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, गौरी लंकेश मर्डर केस में बताया था RSS का हाथ

तोमर के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है. इससे पहले केरल और बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमलों की खबरें सामने आती रही हैं. 

रणनीति : गोडसे पर बीजेपी और आरएसएस की सोच क्या है?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS, Muzaffarnagar, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com