विज्ञापन

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से उठे सवाल, इन सेलिब्रिटीज को भी बनाया जा चुका है निशाना

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई है. हालांकि देश में सेलिब्रेटीज पर फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. ऐसे कई सेलिब्रिटिज हैं, जिन्‍हें खुद या उनके घर या प्रतिष्‍ठान को निशाना बनाया गया है.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से उठे सवाल, इन सेलिब्रिटीज को भी बनाया जा चुका है निशाना
निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है. (फाइल फोटो)
  • मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर चार राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है, पुलिस जांच कर रही है.
  • पिछले कुछ वर्षों में सेलिब्रिटीज के घर और प्रतिष्ठानों पर फायरिंग की कई घटनाएं देश में हुई हैं.
  • पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता‑निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर देश में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गौरतलब है कि सेलिब्रिटीज पर फायरिंग के मामले पिछले कुछ वक्‍त में लगाताार सामने आ रहे हैं. 

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंंड फायरिंग की गई है. देश में सेलिब्रेटीज पर फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. ऐसे कई सेलिब्रिटिज हैं, जिन्‍हें खुद या उनके घर या प्रतिष्‍ठान को निशाना बनाया गया है. ऐसे ही मामलों में सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी है. वहीं सलमान के घर और कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

रोहित शेट्टी से पहले हो चुकी हैं ये घटनाएं

  • सिद्धू मूसेवाला: मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
  • सलमान खान: अप्रैल 2024 में मुंबई स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी.
  • बाबा सिद्दीकी: अक्टूबर 2024 में वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
  • कपिल शर्मा: पिछले साल तीन बार कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैप्‍स कैफे पर फायरिंग की घटना सामने आई है. 
Latest and Breaking News on NDTV

सिद्धू मूसेवाला की गोली मारक हत्‍या

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. कई हमलावरों ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी. इस घटना ने देशभर में सनसनी फैला दी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान खान के घर पर गोलीबारी 

अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी. 5 आरोपियों पर मकोका अदालत ने आरोप तय किए हैं. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले घर के आसपास रैकी की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्‍या

अक्टूबर 2024 में वरिष्‍ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में दिलदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का भी काफी करीबी माना जाता था. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्‍नोई के भाई अनमोल बिश्‍नोई को मुख्‍य साजिशकर्ता बताया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: kapil sharma

कपिल शर्मा के कैप्‍स कैफे पर फायरिंग 

इसके साथ ही विदेशों में भी भारतीय सेलिब्रिटीज को निशाना बनाया गया है. कॉमेडियन‑एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में स्थित कैप्स कैफे पर भी फायरिंग की तीन घटनाएं हो चुकी है. स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इन सभी घटनाओं के बीच रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की सूचना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस रोहित शेट्टी मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty House Firing, Celebrity Security, Salman Khan House Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com