कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के राजनीतिक एंट्री को लेकर पिछले काफी समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है, मगर इस पर अब खुद रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी की जांच का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब तक उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में साफ (बेदाग) नहीं हो जाता, वह न तो देश छोड़कर भागेंगे और न ही अभी एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे.
सक्रिय राजनीति में शामिल होने की खबरों के बीच रॉबर्ड वाड्रा ने दिया यह बड़ा बयान...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं इस देश में हूं, ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश को लूटा है और भाग गए हैं, उनके बारे में क्या है? मैं हमेशा इस देश में रहने जा रहा हूं. जब तक मेरा नाम साफ नहीं हो जाता, तब तक न तो देश छोड़ूंगा और न ही सक्रिय राजनीति में में आऊंगा. यह मेरा वादा है.'
दरअसल, 28 फरवरी को रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए अपनी रुचि का संकेत दिया था. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि अगर जब भी वह चुनाव लड़ेंगे तो वह मुरादाबाद से लड़ सकते हैं.
उन्होंने कहा कि 'मैं मुरादाबाद में पैदा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश में बचपन बिताया है और मुझे लगता है कि मैं उस क्षेत्र को समझता हूं. हालांकि, मैं कहीं भी रह सकता हूं और मुझे विश्वास है कि मैं उन्हें समझ पाऊंगा.'
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी अंतरिम जमानत 19 मार्च तक बढ़ा दी. पटियाला हाउस अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत की सुनवाई भी स्थगित कर दी. अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी.
VIDEO: राजनीति में प्रियंका की एंट्री.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं