सड़क पर चलना मौत को न्योता देने से कम नहीं हैं... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखकर आप भी यहीं बोलेंगे. वायरल वीडियो में एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला और शख्स को इतनी जोरदार टक्कर मारी की ये हवा में उड़कर दूर जाकर गिर गए. बेकाबू कार की चपेट में आए पीड़ित सड़क के किनारे चल रहे थे. महिला फोन पर बात करते हुए सड़क किनारे चल रही थी. इसी तरह से पीड़ित शख्स भी सड़क के किनारे चल रहा था और फोन पर बात कर रहा था. जैसे ही इन दोनों ने एक दूसरे को क्रॉस किया, तभी तेज रफ्तार कार आई और दोनों को टक्कर मार दी. ये दोनों दूर जाकर गिर गए. जबकि बेकाबू कार आगे जाकर रुक गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो किस राज्य का है ये जानकारी सामने नहीं आई है.

ट्रेलर की चपेट में आकर नवविवाहित दंपति की मौत
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भी मंगलवार शाम को कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था. जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. जिससे नवविवाहित दंपति की मौत हो गई थी. दुर्घटना हलधरपुर थानाक्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास हुई थी. हलधरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि आजमगढ़ जिले के पूनापार गांव की रहने वाली रिंकी सिंह (26) और उनके पति पवन कुमार सिंह (29) किसी निजी काम से पिलखी वरुणा गांव जा रहे थे. पिलखी वरुणा गांव में रिंकी के माता-पिता रहते हैं. विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना गढ़वा मोड़ पर उस समय हुई, जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दंपति की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रतनपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं