विज्ञापन
This Article is From May 13, 2020

RJD नेता तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, स्पेशल पैकेज पर मांगा स्टेटस रिपोर्ट

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है.

RJD नेता तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, स्पेशल पैकेज पर मांगा स्टेटस रिपोर्ट
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है. इधर प्रधानमंत्री के पैकेज की घोषणा के बाद बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी के पुराने वादों को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट नीतीश कुमार से स्पेशल पैकेज का स्टेटस रिपोर्ट मांगा है. राजद नेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, "2015 में नाटकीय ढंग से बिहार के विकास के लिए  1 लाख 65 हजार करोड़ का एक भारी भरकम पैकेज घोषित किया गया था. 5 साल बाद हम श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते है कि उस बहुप्रतीक्षित पैकेज की केंद्र से प्राप्त और खर्च धनराशि पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे या उस पर एक बयान जारी करें."

गौरतलब है कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर है. हाल ही में तेजस्वी यादव ने बेंगलुरु से बिहार लौटे मजदूरों के खाना खाने के दौरान का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेंगलुरु से चलकर बिहार पहुँचे मज़दूरों को सिर्फ़ सूखा भात, नमक और मिर्च देकर ख़ानापूर्ति की गयी। सरकार का ऐसा पशुवत बर्ताव देखकर मन व्यथित और दुःखी है। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है जब सरकार अपने लोगों को एक वक्त का खाना ठीक से नहीं खिला सकती? क्या ग़रीबों का आत्मसम्मान नहीं होता?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com