विज्ञापन

Haryana News: रेवाड़ी में कैंसर पीड़ित किसान के सपनों पर फिरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखी तीन एकड़ फसल जलकर राख

Haryana News:  रेवाड़ी के गांव राजगढ़ में कैंसर पीड़ित किसान की तीन एकड़ सरसों की फसल जलकर राख हो गई. 13 मई को उसकी बेटी की शादी है. ऐसे में पीड़ित किसान ने साजिश के तहत फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है. पढ़िए देशराज सिंह की ये रिपोर्ट.

Haryana News: रेवाड़ी में कैंसर पीड़ित किसान के सपनों पर फिरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखी  तीन एकड़ फसल जलकर राख
प्रतीकात्म तस्वीर
Meta (AI)

Rewari kisan News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. जहां गांव राजगढ़ के एक किसान की मेहनत पल में जलकर खाक हो गई. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे किसान की तीन एकड़ सरसों की फसल पलभर में आंखों के सामने देखते देखते तबाह हो गई. इस अग्निकांड से किसान को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

फसल के पैसों से देखे थे बेटी की शादी के सपने

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची  फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया. पीडि़त किसान ने बताया कि इसकी  बेटी की शादी आगामी 13 मई को होनी है. किसान ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना देखा था और सरसों की फसल से होने वाली आमदनी को इसी बड़े आयोजन के लिए जोड़कर रखा था. फसल के राख होने से न शादी की खुशियों पर भी संकट के बादल छा गए हैं.

फसल के आसपास नहीं बिजली लाइन

आगजनी में अपनी फसल खोने वाले किसान ने पुलिस को शिकायत कर किसी पर साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया है. साथ ही उसने मामले पर जल्द कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर .किसान ने बताया कि उसके खेत के आसपास कोई बिजली की लाइन भी नहीं गुजरती है. जिस जगह फसल एकत्रित की हुई थी, वह आम रास्ते आसपास भी नहीं है. ऐसे में संयोगवंश आग लगने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने बताया कि आग ईष्या के चलते किसी ने साजिश के तहत लगाई है.जिससे परिवार को आर्थिक संकट में डाला जा सके. 

कटाई कर एकत्रित की हुई थी 

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि गांव राजगढ़ के किसान ने लिस को शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि उसकी तीन एकड़ सरसों की फसल की कटाई कर एक जगह एकत्रित की हुई थी. किसान ने इसे किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा मानते हुए फसल को आग लगाने की बात कही. जिससे उससे करीब ढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस ने  ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें; कुपवाड़ा में खाली गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर दौड़े लोग, लोलब में छलका दर्द, तस्वीरों में दिखा मारामारी का मंजर

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewari News, Farmer Crop Fire, Rajgarh Rewari, Cancer Patient Farmer, Rajasthan/Haryana Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com