विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र से किया अनुरोध

इस संबंध में मुंबई में एक प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव का 1000 से अधिक मुस्लिम उलेमाओं और इमामों ने समर्थन किया है.

Also Read in
आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र से किया अनुरोध
हाफिज सईद. (फाइल फोटो)
  • उलेमाओं और इमामों ने संयुक्त राष्ट्र से किया आह्वान
  • प्रस्ताव को आतंकवाद निरोधक समिति के पास भेजा गया
  • प्रस्ताव में पाक के अन्य आतंकी संगठनों की भी निंदा की गई
मुंबई : करीब 1000 से अधिक उलेमाओं और इमामों ने संयुक्त राष्ट्र से 26/11 के मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ उसकी 'भारत विरोधी' गतिविधियों के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया है. एक मौलवी ने बताया कि इस संबंध में यहां आज एक प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव का 1000 से अधिक मुस्लिम उलेमाओं और इमामों ने समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें : आतंकी हाफिज सईद ने 'मिल्ली मुस्लिम लीग' नाम से बनाया राजनीतिक दल, सैफुल्ला खालिद को बनाया अध्यक्ष

VIDEO : 26/11 हमले के दोषी हेडली ने लिया हाफिज सईद का नाम​



आतंकी संगठन की निंदा
यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति के पास भेजा गया. प्रस्ताव में जमात उद दावा तथा पाकिस्तान के अन्य आतंकी संगठनों की निंदा की गई है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com