पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ पर सोमवार को पुनर्मतदान चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. बारासात निर्वाचन क्षेत्र का मतदान केंद्र देगंगा विधानसभा क्षेत्र के कदमबागची सरदार पारा एफपी स्कूल में स्थित है, जबकि मथुरापुर का मतदान केंद्र काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र के आद्दीर महल श्रीचैतन्य विद्यापीठ में स्थित है.
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को निर्वाचन अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान एक जून को हुआ था. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान का रविवार को आदेश दिया था. आयोग ने कहा था कि सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान कराये जाने का निर्णय चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराये जाने की मांग की थी. इन सभी सीट पर एक जून को अंतिम चरण में मतदान हुआ था.
ये भी पढ़े- सिक्किम में दोस्त ने ही कैसे कर दिया बीजेपी को जीरो, जानिए पूरी कहानी
Video :NDTV की तैयारी, 4 June को सबसे बड़े दंगल की सबसे बड़ी कवरेज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं