- भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की
- 6 फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी किया गया रेपो रेट
- रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट को भी किया गया एडजस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इसे 6 फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी कर दिया गया है. रेपो रेट घटने से लोन सस्ता हो सकता है. रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट को भी एडजस्ट किया गया है. इसे क्रमश: 5.50 फीसदी और 6.0 फीसदी किया गया है. रेपो रेट में यह कटौती तीसरी बार की गई है. रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिये जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को पहले के 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सभी सदस्य रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती और नीतिगत रुख में बदलाव के पक्ष में रहे. मौद्रिक नीति समिति की बैठक का ब्योरा 20 जून 2019 को जारी किया जाएगा. समिति की अगली बैठक 5-7 अगस्त 2019 को होगी.
RBI cuts repo rate by 25 basis points, now at 5.75% from 6%. Reverse repo rate and bank rate adjusted at 5.50 and 6.0 per cent respectively. pic.twitter.com/greB9paac3
— ANI (@ANI) June 6, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोदी सरकार की 8 कैबिनेट कमेटियों में राजनाथ सिंह को केवल 2 में जगह, अमित शाह सभी में शामिल
रेपो रेट में कटौती से लोन सस्ता होने की संभावना है. इसका असर होम लोन, कार लोन और बाकी तरह के लोन पर पड़ेगा और ग्राहकों को ईएमआई में भी सुविधा मिलेगी. हालांकि जमाकर्ताओं को बैंक जमा पर कम कमाई होगी. बीते महीने में आधिकारिक आंकड़ों के सामने आने के बाद रेपो रेट में कमी की गई है. आंकड़ों में बताया गया था कि देश की जीडीपी में 31 मार्च तक 5.8 फीसदी की बढो़तरी हुई. इसका मतलब है कि भारत तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी का स्टेटस खो चुका है क्योंकि चीन ने इन तीन महीनों में जीडीपी में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी. (इनपुट:भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं