विज्ञापन

गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिल करा दी मां की हत्‍या, बॉडी डीप फ्रीजर में रखी, 12 लाख में दी थी सुपारी

रांची में गोद ली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां नाहिदा परवीन की हत्या कर दी. हत्या की वजह मां के बैंक खाते से पैसे निकालकर प्रेमी को देने को रोका जाना बताया गया है. हत्‍या के बाद बेटी ने शव को डीप फ्रीजर में रख दिया था.

गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिल करा दी मां की हत्‍या, बॉडी डीप फ्रीजर में रखी, 12 लाख में दी थी सुपारी
  • रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में गोद ली गई बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी
  • मृतका नाहिदा परवीन के बैंक खाते से पैसे निकाल कर बेटी प्रेमी को देती थी, जिसे मां ने रोका था
  • हत्या के बाद शव को डीप फ्रीजर में रखा गया और बेड को घर के पास पेड़ के पास छिपा दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

Ranchi Murder Mystery: झारखंड की राजधानी रांची में हत्‍या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्‍ते को कलंकित कर दिया है. बेटी को ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने और उसे पैसे देने से रोका, तो उसने मां की ही सुपारी दे डाली. रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनीटोला में ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

मां के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल, प्रेमी को देती थी बेटी 

मृतका की पहचान नाहिदा परवीन के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली अपनी बेटी के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि चार साल पहले उनके पति का निधन हो गया था, जो बिजली विभाग में कार्यरत थे. उनकी मौत के बाद पैसा नाहिदा को मिले थे. उनके अकाउंट में करीब 45 लाख रुपए थे. इन सब में नॉमिनी बेटी ही थी. वह अकाउंट से बीच-बीच में पैसे निकाल कर अपने प्रेमी अरबाज को देती रहती थी. जब मां को इसका पता चला, तो उसने इस पर रोक लगा दी. इसे लेकर बेटी और उसका प्रेमी नाहिदा से खफा थे. इसके बाद दोनों ने साजिश रचकर रस्ते के कांटे को हटाने  का प्लान बनाया. दोनों ने सोचा था की इसके बाद अकाउंट में रखे पैसे और अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी और प्रॉपर्टी हासिल कर ऐश- मौज करेंगे, जो आखिरकार इस खौफनाक घटना में बदल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

हत्‍या कर शव को डीप फ्रीजर में रखा
 

पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, नाहिदा परवीन की उनके घर में ही तकिया से दम घोट कर हत्या कर दी गई. हत्या की साजिश मृतका की गोद ली हुई 17 वर्षीय नाबालिक बेटी और उनके प्रेमी अरबाज खान ने रची थी. मां की हत्या के लिए 12 लख रुपए पहले ही बेटी ने प्रेमी को दे दिए थे. अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि तय समय 24 अप्रैल की रात प्रेमी अरबाज खान अपने साथ  शाहिद, समीर, हाशिम और एक अन्य  लड़का को लेकर नाहिदा के घर पहुंचा. उस वक्त नाहिदा  अपने बेड पर थी. आरोपियों में से  एक ने नाहिदा का मुंह तकिया से दबाया दूसरे ने उनके हाथ पकड़ रखे थे, तीसरे ने उनके पैर पर रखे थे. हत्या करने के दौरान नाहिदा ने विरोध किया और इसी दौरान उनके गले में गहरा घाव लग गया. उससे खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को डीप फ्रीजर में रख दिया गया. वही बेड को घर के पास से ही एक पेड़ के पास छिपा दिया गया.  

चोट के निशान से हुआ शक
 

नाहिदा की हत्या के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए. अगले दिन शनिवार सुबह युवती ने नाहिदा के रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि उसकी मां बाथरूम में गिर गई हैं और उनकी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर नाहिद के रिश्तेदार, जो उत्तर प्रदेश और हजारीबाग में रहते हैं, रांची पहुंचे. बिना किसी गहराई से जांच किए रविवार को नाहिद के शव को दफना दिया गया. हालांकि, घर और मोहल्ले के कुछ लोगों को इस घटना पर संदेह होने लगा. उन्होंने देखा कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और गले के पास कटे हुए घाव भी थे. यह बात धीरे-धीरे फैलने लगी और अंतत इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बेटी ने कबूला- मां की पेंशन के पैसे अपने प्रेमी को देती थी

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में लिया और थाने में सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान युवती ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि वह अपनी मां की पेंशन के पैसे अपने प्रेमी को देती थी, जिसको लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था. नाहिद नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी आरोपित युवक से मिले और उसके साथ रहे. लेकिन बेटी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहिए थी. इसलिए बेटी और उसके प्रेमी ने हत्या करने की योजना बनाई. पुलिस का कहना है कि इससे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट किया जा रहा है. फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- उसे आखिर जमानत कैसे? सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के मां और भाई का दर्द सुन लें

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर रिश्तों और पैसों के बीच बढ़ते टकराव को लेकर. एक मां और बेटी के बीच का रिश्ता, जो सबसे पवित्र माना जाता है, इस तरह के अपराध से कलंकित हो गया है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस बेटी ने अपनी मां की हत्या की, उसे नाहिद ने मात्र छह महीने की उम्र में गोद लिया था. इस तथ्य ने लोगों को और भी अधिक स्तब्ध कर दिया है. लोगों का कहना है कि नाहिद ने जिस बच्ची को इतने प्यार से पाला, उसी ने उनके साथ इतना क्रूर व्यवहार किया.

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. साथ ही, फारेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि गिरफ्तार किए गए आरोपित नाबालिग हैं या नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें :- झारखंड: बारात में खूनी खेल, दूल्हे को चश्मा पहनाने के विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com