विज्ञापन

केरल में शपथ ग्रहण से पहले रमेश चेन्निथला ने किया खुद के गृह मंत्री बनने का ऐलान

केरल के नए गृह मंत्री रमेश चेन्निथला होंगे. शपथ ग्रहण से पहले ही रमेश चेन्निथला ने खुद ये ऐलान कर सबको चौंका दिया. रमेश चेन्निथला ने कहा कि जनता ने एलडीएफ को नकार दिया, अब बेहतर शासन और कानून व्यवस्था प्राथमिकता होगी.

केरल में शपथ ग्रहण से पहले रमेश चेन्निथला ने किया खुद के गृह मंत्री बनने का ऐलान
  • केरल में एक दशक बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई और वी.डी. सतीशान नए मुख्यमंत्री बने हैं
  • रमेश चेन्निथला ने शपथ ग्रहण से पहले ही केरल के गृह मंत्री बनने का ऐलान किया है
  • चेन्निथला ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता बेहतर शासन और प्रशासन प्रदान करना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरल के नए गृह मंत्री रमेश चेन्निथला होंगे. शपथ ग्रहण से पहले ही रमेश चेन्निथला ने ये ऐलान कर दिया है. रमेश चेन्निथला के इस ऐलान से लग रहा है कि केरल कांग्रेस में अभी तक उथल-पुथल शांत नहीं हुई है.  चेन्निथला ने कहा कि जनता ने एलडीएफ सरकार को नकार दिया है, और अब उनकी पार्टी की प्राथमिकता बेहतर शासन और प्रशासन प्रदान करना है. वी.डी. सतीशान ने आज केरल के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है. इससे पहले ही रमेश चेन्निथला ने घोषणा की कि वे केरल में गृह मंत्री का कार्यभार संभालेंगे.

केरल शपथ ग्रहण से पहले रमेश चेन्निथला का बड़ा दावा 

सतीसन सुबह 10:00 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में अपने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की हैं. एक दशक बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सत्ता में वापसी हुई है. इस बीच चेन्निथला ने कहा, "जनता ने एलडीएफ सरकार को नकार दिया है, और अब उनकी पार्टी की प्राथमिकता बेहतर शासन और प्रशासन प्रदान करना है. इसलिए बेहतर प्रदर्शन करना हमारा कर्तव्य है. केरल की जनता को बेहतर प्रशासन देना हमारी प्रतिबद्धता है. मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालूंगा और केरल में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा."

रमेश चेन्निथला का ये बयान केरल में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर चल रही उठापटक के बाद आईं, जिसमें कई दिनों से मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं. केरल मुख्‍यमंत्री की रेस में केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे थे. हालांकि, वीडी सतीशान, जिन्होंने पहले कभी कोई मंत्री पद नहीं संभाला था, सबसे आगे निकल आए और वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों को पछाड़कर मुख्यमंत्री बन गए. 

ये भी पढ़ें :- सोनिया गांधी का एक फोन कॉल और कट गया केसी वेणुगोपाल का पत्ता, वीडी सतीशन को मिल गई सत्ता

राहुल गांधी के 5 वादों को करेंगे पूरा

एक दशक बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी को 'शुभ दिन' बताते हुए चेन्निथला ने कहा कि नई सरकार बेहतर शासन, प्रशासन में सुधार और पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच वादों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "आज केरल की जनता के लिए शुभ दिन है, क्योंकि 10 साल बाद यूडीएफ सत्ता में आ रही है. केरल की जनता को सुशासन देना हमारा परम कर्तव्य है. आज नई सरकार शपथ ग्रहण करने जा रही है. मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने जा रहा हूं. गृह मंत्री का कर्तव्य राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना है. हम केरल राज्य में बेहतर प्रशासन और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे. हमारे नेता राहुल गांधी ने पांच वादे किए हैं. हम उन पांचों वादों को पूरा करेंगे."

ये भी पढ़ें :- केरलम में वी.डी. सतीशन को गद्दी, राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com