विज्ञापन
11 days ago

विदेश से तीन हफ्ते बाद भारत लौटे राहुल गांधी मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन करेंगे. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. साथ ही मेघालय और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू हो गई, जिसकी वजह से तेल की कीमतें-बढ़ गई हैं. बहरीन में फिर से हवाई हमले के सायरन बजने लगे हैं. बांग्लादेश में आी बाढ़ से 54 लोगों की मौत हो गई.विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रसेल्स में तीसरे भारत-ईयू ट्रेड मीटिंग में हिस्सा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए जम्मू की एक अदालत ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट  जारी किया है.

ये भी पढ़ें-मॉनसून में फिर झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल आज फिर हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानिए पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

ALL LIVE UPDATES HERE

राम मंद‍िर चढ़ावा चोरी: लवकुश मिश्रा से जुड़े नए बन रहे घर पर नोट‍िस चस्‍पा

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लवकुश मिश्रा से जुड़े नए बने घर पर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें बिल्डिंग से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन का ज‍िक्र है. प्रॉपर्टी के मालिक से कहा गया है कि वे जरूरी कागज़ात जमा करें और तय समय के अंदर जवाब दें. 

नास‍िक हमले मामले में 9 लोग ग‍िरफ्तार

नासिक: नासिक के एक परिवार का लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा करने और उनपर हमला करने के मामले में पुल‍िस ने 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. 

रेलवे कर्मचारी से मारपीट, ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन ने जताई नाराजगी

आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी से मारपीट को लेकर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन ने नाराजगी जताई है. AIRF महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार को पत्र ल‍िखा. उन्‍होंने डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई कथित मारपीट पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-ASI न करे ढांचागत बदलाव

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान एक बेहद अहम मोड़ आया है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि एएसआई (ASI) द्वारा भोजशाला परिसर में कोई भी ढांचागत बदलाव यानि Structural Changes नहीं किया जाएगा. 

राजस्थान:भीलवाड़ा सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में 5 महिलाओं की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में 5 महिलाओं की मौत हो गई. पिछले 2 महीने में 18 महिलाओं ने तोड़ा दम.

महाराष्ट्र: सास ने जल्दी उठने कहा तो बहू ने डंडे से पीटा

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बहू ने अपनी 71 साल की सास के साथ गाली-गलौज कर उसे डंडे से पीटा. आरोप है कि सास सुबह उसे खेत में कुछ बुआई का काम करने के लिए जल्दी उठने के कहती थी. घायल सास की शिकायत पर चिपलून पुलिस स्टेशन में बहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

हैदराबाद: वियतनाम नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले आंध्र के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास

वियतनाम में नाव पलटने की घटना पर, आंध्र प्रदेश के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने हैदराबाद में मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उनके शवों को वापस लाने में मदद की.

मिजोरम में बारिश और लैंडस्लाइड के बीच पर्यटकों से अपील

मिजोरम में भारी बारिश के बीच कई जगहों पर पानी भर गया और लैंडस्लाइड भी हुआ है. सरकार ने पर्यटकों से अपनी यात्रा टालने की अपील की. लौंगत्लाई और सियाहा जिलों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 54 पर जमीन खिसकने की वजह से  लुंगलेई के बुआल्ते गांव में लगभग 200 यात्री फंस गए.

हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए जम्मू की एक अदालत ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट  जारी किया है. 

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

 ईरान-अमेरिका हमले फिर शुरू हो गए हैं. हॉर्मुज में जंग फिर से भड़की उठी है. अमेरिका ने ईरान पर लगातार तीसरी रात बड़े हमले किए. डोनाल्ड ट्रंप ने खुली चेतावनी दी है कि आज भी मारेंगे, कल भी मारेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Scam, PM Modi, Rahul Gandhi, Iran US War, Pahalgam Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com