विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल आज फिर हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Petrol- Diesel Price Today 14 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी के चलते क्या आने वाले दिनों में तेलऔर गैस महंगी हो सकती है? जानिए 14 जुलाई 2026 के ताजा रेट और एक्सपर्ट्स की राय...

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल आज फिर हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चा तेल महंगा हो रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ गई है. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है? क्या आने वाले दिनों में तेल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं? सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं.  पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स की वजह से हल्का बदलाव देखने को मिला है. अगर आप भी आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल  के नए रेट जरूर पता कर लें. यहां जानिए आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल -डीजल किस भाव पर बिक रहा है.

आज इन शहरों में नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है. 
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता?

चेन्नई में पेट्रोल 1.69 रुपये और डीजल 1.71 रुपये सस्ता हुआ है. यहां पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.बेंगलुरु में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है. यहां पेट्रोल 110.82 रुपये और डीजल 98.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.भुवनेश्वर में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 108.97 रुपये और डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 100.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं, हैदराबाद में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 115.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

जयपुर में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 101.86 रुपये और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 95.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

क्रूड ऑयल में फिर आई तेजी, लेकिन भारत में अभी राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज उछाल आया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में हमलों के बाद सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी वजह से ब्रेंट क्रूड करीब 2 फीसदी बढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके बावजूद भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

क्या आगे पेट्रोल, डीजल और गैस महंगी हो सकती है?

अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में भारत का तेल और गैस आयात महंगा हो सकता है. एनर्जी एक्सपर्ट किरिट एस पारेख का कहना है कि लंबे समय तक तनाव रहने पर भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ेगा और तेल - गैस की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है. भारत अब कई देशों से कच्चा तेल खरीदता है, इसलिए क्रूड की सप्लाई पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है. लेकिन एलपीजी यानी रसोई गैस का बड़ा हिस्सा अब भी खाड़ी देशों से आता है, इसलिए अगर होर्मुज स्ट्रेट में परेशानी बढ़ती है तो गैस की सप्लाई और कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अमेरिका और ईरान दोनों के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए ताकि भारत आने वाले तेल और गैस के जहाज सुरक्षित रह सकें. हाल ही में 11 भारतीयों वाले एक जहाज पर हुए हमले को भी उन्होंने चिंता की बात बताया.

वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े कई जानकारों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. कंपनियों ने पहले से फ्यूल का इंतजाम कर रखा है, लेकिन अगर तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो गैस की कीमतों पर असर पड़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com