मॉनसून की बारिश के पहले दौर के बाद दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बादल रूठ से गए हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से न के बराबर बारिश हुई है. लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिया है कि मॉनसून फिर पलटी मारने वाला है और अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश इन इलाकों में होगी. इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान फिर 35 डिग्री के नीचे आएगा. प्रदूषण के पैमाने एक्यूआई में भी इससे सुधार आएगा.
दिल्ली, यूपी में आज का मौसम
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. साथ ही मेघालय और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब,राजस्थान के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप में मॉनसून की बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है.

IANS Delhi Weather
नोएडा, गाजियाबाद में बारिश का इंतजार
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 13 से 19 जुलाई के बीच बरसात हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश का अलर्ट है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, बलिया 14 से 17 बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में 16 से 19 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में भी 14 से 19 जुलाई तक काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी 18 से 19 जुलाई के बीच और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी इसी दौरान बरसात का अलर्टहै. उत्तराखंड में आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है.
⚠️ IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2026
🌧️ Isolated heavy to very heavy rainfall is likely to continue over Northeast India, West Bengal & Bihar during the next 3–4 days.
Isolated extremely heavy rainfall is also likely over Meghalaya and Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim today, 13th July… pic.twitter.com/PlDxNnVlKF
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 जुलाई तक और छत्तीसगढ़ में 14 से 19 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश में मॉनसून क्यों पड़ गया सुस्त, IMD ने बता दिया कब होगी मूसलाधार बारिश
बंगाल, बिहार में भी बारिश का अलर्ट
बिहार में 14 और 15 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. बंगाल, सिक्किम में 14 से 19 जुलाई और झारखंड में 14 से 17 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 19 जुलाईतक ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में 19 जुलाई तक तेज हवाओं के झोंकों के साथ भारी बारिश के आसार बने रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं