विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

"राम भक्त हर जगह हैं", नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना 

BJP उम्मीदवार नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा है कि मैं जल्द ही हैदराबाद आऊंगा, अगर आपमें हिम्मत हो तो मुझे रोककर दिखाएं.

"राम भक्त हर जगह हैं", नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना 
BJP उम्मीदवार नवनीत राणा ने ओवैसी को दिया चैलेंज
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नवनीत राणा ने एक बार AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है. नवनीत राणा ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि मैं ओवैसी को चुनौती देतीं हूं कि जब मैं हैदराबाद आऊं तो वो मुझे रोक कर दिखाएं. राणा ने आगे कहा कि आज देश भर में हर जगह राम भक्त घूम रहे हैं. आपको बता दें कि नवनीत राणा का बयान ओवैसी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अपने छोटे भाई को तोप बताया था. 

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से नवनीत राणा और असदुद्दीन ओवैसी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हट गई तो हम तुम्हें बता देंगे. उनके इस बयान पर  बीजेपी नेता नवनीत राणा ने पलटवार किया था. 

बीजेपी नेता नवनीत राणा ने हैदराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी के 15 मिनट के बयान पर 15 सेकेंड वाला बयान दिया था. नवनीत राणा ने कहा था कि अगर 15 सेकेंड के लिए ही पुलिस हटा ली जाए तो छोटे और बड़े को ये पता नहीं लगेगा कि कहां से आए और कहां को गए.

"15 मिनट क्या 15 दिन ले लीजिए"

अब असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा था कि 15 सेकेंड क्या 15 घंटे ले लीजिए..डरता कौन है, हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से कहकर 15 दिन ले लीजिए.

"दोनों भाई कहां गए पता नहीं लगेगा"

दरअसल बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा था कि छोटा बोलता है कि, पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे की क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है, तुझे 15 मिनट लगेंगे छोटे, हमको सिर्फ 15  सेकेंड लगेंगे. 15 सेकेंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को ये पता नहीं लगेगा कि कहां से आया कहां को गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Election 2024, Navneet Rana, Navneet Rana Asaddudin Owaisi Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com