विज्ञापन
20 days ago

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. वहीं BSP की 19 सीटों पर जीत से गदगद मायावती ने जीतने वालों को बधाई दी है. यूसीसी की चर्चा के बाद आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर जेडीयू के बड़े नेता एकजुट हुए हैं. वरिष्ठ नेता ललन सिंह और अशोक चौधरी नीतीश से उनके आवास पर मिलने पहुंचे. Meta बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की सीधी रिपोर्टिंग अब भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को करने पर सहमत हो गया है.त्रासदी से जूझ रहे नेपाल को भारत अब 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा. फ्लड डैमेज के बाद ये फैसला लिया गया है. रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है. US हाउस में बिल में नाम जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है. BLA ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा कर हथियार लूटे लिए हैं.

ALL LIVE UPDATES READ HERE....

ये भी पढ़ें-तेल की कीमतें बहुत नीचे जाएंगी- ट्रंप का बड़ा दावा, जानिए ईरान से युद्ध पर क्‍या दिया अपडेट

ये भी पढे़ं-'मेरा पीछा क्यों किया, ये हत्या की कोशिश', गुरुग्राम हिट एंड रन पीड़िता सिया ने मीडिया को सब कुछ बताया

चंडीगढ़ में सचिन पायलट के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी ने निकाला मार्च
 

 

UCC पर ओवैसी को BJP का जवाब, करुणासागर बोले- लोगों को गुमराह कर रहे AIMIM प्रमुख

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर BJP नेता करुणासागर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ओवैसी UCC के बारे में सही जानकारी देने के बजाय लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं. करुणासागर के मुताबिक UCC का उद्देश्य संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत सभी नागरिकों को समान अधिकार और कानून के समक्ष समानता सुनिश्चित करना है. उन्होंने इसे देशहित में अहम कदम बताया.

किशाऊ प्रोजेक्ट के लिए MoA पर हस्ताक्षर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ प्रोजेक्ट के लिए समझौते के ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी में सपा का PDA जागरूकता अभियान

समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में 15 दिन का PDA जागरूकता अभियान शुरू किया है.

राजस्थान: 4 नगरीय निकायों के 10 बूथों पर फिर हो रहे चुनाव

राजस्थान चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि वोटों की गिनती के समय करीब 10 EVM मशीन खराब हुई थीं और वे परिणाम बताने में असमर्थ रही थीं. हमारे इंजीनियरों ने कोशिश भी की थी कि वे मशीने ठीक कर दी जाए लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे. 4 नगरीय निकायों के 10 बूथों पर फिर चुनाव करा रहे हैं.

दिल्ली सरकार 10,000 छात्रों के लिए बनाएगी हॉस्टल-सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फैसला किया है, ताकि उनकी सुरक्षा और किफायती आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा सके. ये हॉस्टल लड़के और लड़कियों, दोनों तरह के छात्रों के लिए होंगे.

ब्रिक्स के वेज डिनर मेन्यू पर सवाल उठाने वालों को रामदेव का जवाब

ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर मेन्यू पर उठे सवालों पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा कि अब दुनिया वीगन यानी कि पूरी तरह से शाकाहारी लइफस्टाइल की तरफ बढ़ रही है. जो लोग विदेशी मेहमानों को परोसे गए खाने पर आपत्ति जता रहे हैं, वे एक तरह की बौद्धिक दिवालियापन का शिकार हैं.

दिल्ली के कई नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल सरदार पटेल स्कूल, स्प्रिगडेल्स स्कूल, एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है.
 

गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण बैसला गिरफ्तार

गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान के दौसा जिले से हिरासत में लिया है. उसे दौसा से गुरुग्राम लाया जा रहा है. 

बीएसपी का मूल वोट कोई नहीं तोड़ सकता- ओपी राजभर

बीएसपी से पिछले दिनों आकाश आनंद को निकाले जाने पर यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आकाश आनंद जैसे लाखों बीएसपी से निकल गए लेकिन बीएसपी का वोट नहीं टूटा. कोई कितना भी जोर लगा ले लेकिन बीएसपी का मूल वोट नहीं तोड़ सकता.

गुरुग्राम एक्सीडेंट केस में पीड़िता सिया के पिता का बयान

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस में पीड़िता सिया के पिता ने कहा कि उन्होंने कल गुरुग्राम में लिखित शिकायत दी थी, शायद मीडिया के दबाव में वहां पहले ही FIR दर्ज हो चुकी थी. जो धाराएं लगाई गई थीं, वे काफी नहीं थीं, इसलिए हमने हिट-एंड-रन, हत्या की कोशिश और उत्पीड़न के आरोप जोड़ने के लिए अर्जी दी.

हमारे हित अब ग्लोबल हो गए- विदेश मंत्री जयशंकर

दिल्ली में इंडियन काउंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) की 25वीं सालगिरह के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आज भारत कई देशों और क्षेत्रों के साथ बड़े पैमाने पर जुड़ रहा है. हमारे हित अब ग्लोबल हो गए हैं, हमारी जिम्मेदारियां बढ़ी हैं और भारत से उम्मीदें भी उसी हिसाब से बढ़ी हैं.

देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तहस-नहस- सपा सांसद

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तहस-नहस हो गई हो गई है. अब यह सरकार के नियंत्रण से बाहर है, महंगाई बहुत बढ़ गई है.

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BSP की 19 सीटों पर जीत

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में BSP ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, मायावती ने जीतने वालों को बधाई दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026, PM Modi, Nitish Kumar, Pm Modi  BJP, Gurugram Hit And Run
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com