विज्ञापन

Rain Alert: बादल आए और बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदला मौसम, पहाड़ों में भी बरसात-बर्फबारी के आसार

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बारिश और बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल सकती है.

Rain Alert: बादल आए और बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदला मौसम, पहाड़ों में भी बरसात-बर्फबारी के आसार
Rain Alert in Delhi NCR
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: पिछले 10 दिनों से गर्मी झेल रहे उत्तर भारत में आज मौसम बदला-बदला दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक थोड़ी ठंडी हवाएं चल रही हैं. साथ ही हल्के बादल भी कई जगह छा गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जबकि मैदानी इलाकों में 14 और 15 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कोंकण, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 मार्च को बारिश के आसार हैं.

ओडिशा में 13 और 14 मार्च को, झारखंड में 14 और 15 मार्च को लू से भीषण लू की लहर चलने की संभावना है, जिसके बाद हालात में सुधार होगा. अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को और उसके बाद 14 से 16 मार्च के दौरान भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाके में भी 13-16 मार्च, असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान भारी बरसात की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 14 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. बारिश का ये दौर 15 से 19 मार्च तक काफी तेज हो सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में भी 14 मार्च को बिजली गिरने के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

पंजाब और हरियाणा में 15 से 19 मार्च तक, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, राजस्थान में 13-14 मार्च को हल्की बरसात के साथ गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत में भी 13 से 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और नगालैंड, मिजोरम में 13 से 15 मार्च तक तेज नम हवाएं चलेंगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com