विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीयों को नारंगी पासपोर्ट देने के फैसले का राहुल गांधी ने किया विरोध

राहुल गांधी ने कहा कि काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के साथ 'दोयम दर्जे' वाले व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता है

Also Read in
काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीयों को नारंगी पासपोर्ट देने के फैसले का राहुल गांधी ने किया विरोध
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो )
  • राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • 'बीजेपी का रवैया भेदभावपूर्ण'
  • 'यह दोयम दर्जे वाला स्वीकार नहीं करेंगे'
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने केंद्र सरकार के उस कदम का विरोध किया है जिसमें काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीयों को नारंगी कवर वाले पासपोर्ट जारी करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा यह भेदभाव भरा कदम है. अभी तक सभी तरह के भारतीय पासपोर्ट नीले रंग होते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन दौरे से क्या हासिल किया, 5 खास बातें

राहुल गांधी ने कहा कि काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के साथ 'दोयम दर्जे' वाले व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर कहा, 'इससे बीजेपी के भेदभावपूर्ण सोच का पता चलता है'.

वीडियो : राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जजों के मसले को बताया गंभीर

आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की घोषणा पिछले हफ्ते की थी. इसमें पासपोर्ट के आखिरी पन्ने को भी खत्म करने का प्रावधान है जिसमें धारक के पता जैसी तमाम जानकारियां होती हैं. हालांकि अभी जो नीले रंग के पासपोर्ट जारी किए गए हैं वो भी वैध रहेंगे और उनको बदलवाया भी जा सकेगा. ये पासपोर्ट उन लोगों के लिए जारी किए जाएंगे जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की है और वह विदेश काम के लिए जा रहे हैं. इनमें ज्यादातर खाड़ी देश जाते हैं. अब उनको इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति का प्रमाणपत्र लेना होगा.  

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government's Orange Passport Plan, Orange Cover Passports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com