विज्ञापन
This Article is From May 09, 2020

पीएम केयर्स फंड को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- 'प्रधानमंत्री आश्वस्त करें कि...'

राहुल गांधी ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री आश्वस्त करें कि इस फंड का का ऑडिट किया जाए और इस फंड को कहां-कहां, किस तरह खर्च किया गया है इसका रिकॉर्ड सार्वजनिक हो.'

पीएम केयर्स फंड को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- 'प्रधानमंत्री आश्वस्त करें कि...'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम केयर्स फंड को लेकर ट्वीट किया है.
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम केयर्स फंड को लेकर ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम केयर्स फंड का ऑडिट किया जाना चाहिए और इस फंड को कहां,किस तरह खर्च किया गया इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पीएम केयर्स फंड में बड़े पैमाने पर योगदान किया गया है. जिसमें पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और रेलवे जैसे बड़े सार्वजनिक संस्थान शामिल हैं.'

राहुल गांधी ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री आश्वस्त करें कि इस फंड का का ऑडिट किया जाए और इस फंड को कहां-कहां, किस तरह खर्च किया गया है इसका रिकॉर्ड सार्वजनिक हो.'
 

बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कब्जे में इस वक्त पूरी दुनिया है, हर देश COVID-19 यानी कोरोनावायरस महामारी से बचने और फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्राइम मिनिस्टर सिटीज़न असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड (PM CARES Fund) की शुरूआत की गई है, जहां कोई भी कितनी भी राशि सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए डोनेट कर सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि यह राशि आपदा प्रबंधन क्षमताओं की ताकत बनेगी और नागरिकों की रक्षा के अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "सरकारी खर्च में हो कटौती"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Coronavirus, PM CARES Fund
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com