विज्ञापन

AAP पर हमला, BJP की तारीफ, पार्टी छोड़ते समय क्या बोले राघव चड्ढा

Raghav Chadha Quit AAP: राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है. साथ ही आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के भी बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया क्यों उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़नी पड़ी.

AAP पर हमला, BJP की तारीफ, पार्टी छोड़ते समय क्या बोले राघव चड्ढा
Raghav Chadha Today Press Confrence: राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं हैं.
  • राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया है
  • उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया में हैं
  • आज सुबह भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों ने राज्यसभा चेयरमैन को आवश्यक कागजी कार्रवाई सौंप दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Raghav Chadha Joins BJP: राज्यसभा सांसद और आज से कुछ समय पहले तक AAP नेता रहे राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. इस बात की उम्मीद तो काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो BJP ज्वाइन कर लेंगे. इसके साथ ही किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि वो AAP को तोड़ देंगे और उनके साथ पार्टी के और अन्य नेता भी BJP ज्वाइन कर रहे हैं. 

AAP क्यों छोड़ रहे राघव ने बताया

AAP नेता राघव चड्ढा आज अपने दो राज्यसभा साथियों अशोक कुमार मित्तल और डॉ. संदीप पाठक के साथ प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए और बोले, 'जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून और पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए. वो आम आदमी पार्टी आज पूरी तरीके से अपने सिद्धातों से अपने मूल्यों से, अपने कोर मोरल और वैल्यू से भटक चुकी है. और अब ये पार्टी देश के लिए नहीं, देश के हित के लिए नहीं, बल्कि अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही है.'   

राघव चड्ढा ने बताई हर बात

राघव चड्ढ़ा ने आगे कहा, 'आप लोग पिछले एक साल से मुझसे पूछ रहे थे कि राघव जी आप पार्टी की गतिविधियों से दूर क्यों हैं? पार्टी से किनारा क्यूं कर लिया?  तब मैं कुछ बोलता नहीं था. मैं प्रयास कर रहा था कि चीजें बेहतर हों. लेकिन आज मैं आपको असल कारण बताता हूं कि क्यों मैंने अपने आप को पार्टी की गतिविधियों से अलग कर लिया? उसका कारण ये है कि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था. क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था. आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जिसमें हमारे पास सिर्फ दो ही ऑप्शन्स थे. दो विकल्प थे. या तो हम राजनीति छोड़ दें और जो पिछले 15-16 साल हमने सार्वजनिक जीवन में काम किया, उसे त्याग दें या फिर हम अपने अनुभव को, अपने स्किल्स को और अपनी ऊर्जा और एनर्जी को लेकर पॉजिटिव पॉलिटिक्स करें.' 

कौन-कौन हो रहा BJP में शामिल

राघव चड्ढा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, 'हमने ये डिसाइड किया है कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा के सदस्य बीजेपी में मर्ज होंगे और उसके लिए हमने कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं. दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहीम में हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं और आज सुबह हमने राज्यसभा चेयरमैन को  तमाम डॉक्यूमेंटेशन जो जरूरी कागजी कार्रवाई होती है, जो सिग्नेचर वाली लेटर होती है, उसे सबमिट कर दिया है. हम तीन लोग आपके सामने बैठे हैं. इसके अलावा वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं, राजेंद्र गुप्ता जी है, विक्रम साहनी जी हैं, स्वाति मालिवाल जी हैं और अशोक जी, संदीप जी और मैं. ' 

ये भी पढ़ें-

पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे... 7 सांसदों के टूटने पर AAP का आया पहला रिएक्शन

राघव चड्ढा ने क्यों किया दो तिहाई सांसदों का जिक्र, जानें पार्टी छोड़ने पर क्या कहता है दल बदल कानून?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com