विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को गुजरात जा रहे हैं इसलिए चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ : कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी 16 अक्टबूर को गुजरात जाने वाले हैं इसलिए चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया.

पीएम नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को गुजरात जा रहे हैं इसलिए चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ : कांग्रेस
16 अक्टूबर से गुजरात दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी
  • गुजरात में चुनाव की तारीखों के ऐलान को रोका गया
  • 16 अक्टूबर को पीएम मोदी गुजरात जाने वाले हैं
  • वहां वह करेंगे लोक लुभावन योजनाओं का ऐलान
अहमदाबाद: चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, लेकिन गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं होने से कई सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी 16 अक्टबूर को गुजरात जाने वाले हैं इसलिए चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया, क्योंकि ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी और प्रधानमंत्री लोक लुभावन घोषणाएं नहीं कर पाएंगे.

‘मोदी लहर’ का हिमाचल में नहीं होगा कोई असर : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

बाकी पार्टियां भी इस बात पर सवाल उठा रही हैं कि जहां एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाने की तैयारी की जा रही है, वहीं दो राज्यों में चुनाव तारीखों का एक साथ ऐलान करने में क्या परेशानी है? वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि गुजरात सरकार ने आचार संहिता लागू होने से बाढ़ राहत कार्य पर असर होने की बात कही है, जिसकी वजह से अभी तारीख़ों का ऐलान नहीं किया गया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव : सिर्फ राहुल गांधी के भाषणों से नहीं चलेगा काम, कांग्रेस के सामने हैं ये 5 चुनौतियां

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. उम्मीद थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुख्य चुनाव आयुक्त ने हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया. 18 दिसंबर को वोटों की गिनती कराने की घोषणा की, लेकिन गुजरात में चुनाव कराने के बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि गुजरात सरकार ने औपचारिक तौर पर गुज़ारिश की है कि सात ज़िलों में बाढ़ की वजह से वहां राहत-पुनर्वास का काम चल रहा है इसलिए मोडल कोड ऑफ कंन्डक्ट लागू ना किया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election, Narendra Modi, Election Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com