विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बुधवार को मतगणना हुई है, जहां कांग्रेस सातों नगर निगमों में जीत चुकी है. मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, बठिंडा, पठानकोट, बटाला और अबोहर में कांग्रेस की जीत हो चुकी है. किसान आंदोलन के बीच बीजेपी को यहां बड़ा झटका लगा है. पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने जीत पर खुशी जताई है.

बता दें कि 14 फरवरी को यहां पर सात नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के तहत आने वाले 2,302 वार्डों का चुनावों कराया गया था.

बता दें कि इसके इतर, आज मतगणना के अलावा पांच अलग-अलग पोलिंग बूथों पर पुनर्चुनाव भी कराए जा रहे हैं क्योंकि कहीं पर चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं देखी गई थीं, वहीं कहीं पर ईवीएम को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद पंजाब चुनाव आयोग ने मंगलवार को दोबारा चुनाव कराने की घोषणा की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Punjab Municipal Elections, Punjab Local Body Polls, Punjab Municipal Elections Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com