विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

...तो इसलिए खाली करवाया शंभू बॉर्डर, पंजाब सरकार ने बताई किसानों को हटाने की असली वजह

पंजाब की भगवंत मान सरकार चाहती है कि पंजाब औद्योगिक विकास का केंद्र बना रहे. ताकी पंजाब के युवाओं को रोजगार मिले, रोजगार मिलेगा तो युवा नशे जैसी फालतू चीजों से भी दूर रहेंगे.

शंभू बॉर्डर क्यों कराया गया खाली.
नई दिल्ली:

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 13 महीनों से बंद पड़ा शुंभ बार्डर अब खुल (Shambhu Border Reopen) गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को शुंभ बार्डर से हटा दिया. इसके लिए पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर समेत करीब 400 किसानों को हिरासत में लिया. साथ ही उनके वाहनों को भी जब्त कर लिया गया. पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आम जनता और व्यापारियों ने राहत की सांस ली. वहीं किसान नेता नाराज हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये सही नहीं हुआ, किसान संगठन हर संघर्ष के लिए तैयार है. 

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को पंजाब विधानसभा तक मार्च निकालने का फैसला भी लिया था. अब देखना होगा कि उसका क्या होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब सरकार ने बताई शंभू बार्डर खुलवाने की वजह

इस कार्रवाई के पीछे पंजाब सरकार का तर्क है कि शंभू बॉर्डर बंद होने से पंजाब के उद्योग को भारी नुकसान हआ...जिससे राजस्व की हानि हुई. पंजाब से उद्योग चला जाएगा तो रोजगार का संकट खड़ा होगा...इसलिए शंभू बॉर्डर को खाली करवाया गया है. पंजाब सरकार ने किसानों को भी हर संभव मदद का भरोसा दिया.

शंभू बॉर्डर बंद होने से पंजाब को बहुत नुकसान

वहीं, पंजाब सरकार का कहना है कि शंभू बॉर्डर बंद होने से पंजाब को बहुत नुकसान हुआ है. वे पंजाब के व्यापारियों और आम आदमी के साथ खड़े हैं. हाइवे बंद होने के कारण उद्योग पंजाब छोड़ रहे हैं, जिससे राज्य को राजस्व की बहुत हानि हो रही है. उद्योग कच्चे माल का परिवहन या तैयार माल का एक्सपोर्ट करने में असमर्थ हो गया है, जिससे बिजनेस में दिक्कत आ रही थी. देखा जाए तो अगर सब कुछ अवरुद्ध हो जाएगा तो पंजाब में निवेश नहीं आएगा. यही कारण है कि सड़कों को खुलवाया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाना है

पंजाब की भगवंत मान सरकार चाहती है कि पंजाब औद्योगिक विकास का केंद्र बना रहे. ताकी पंजाब के युवाओं को रोजगार मिले, रोजगार मिलेगा तो युवा नशे जैसी फालतू चीजों से भी दूर रहेंगे. हालांकि भगवंत मान सरकार किसानों को भी नाराज नहीं करना चाहती. इसलिए उन्होंने कहा है कि वो किसानों के भी साथ हैं. लेकिन पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाना भी सरकार की जिम्मेदारी है.

लेखक के बारे में
img
असीम आनंद
Youtube team
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmer Protest, Shambhu Border, Shambhu Border Barricades Removal, Shambhu Border Crossing Reopened, Punjab Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com