विज्ञापन

पहले बल्ले से किया वार, फिर शब्दों से, रिकॉर्ड रन चेज के बाद शाई होप ने शुभमन गिल को दिया जवाब

भारत को दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 249 रन बनाए थे लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 102 रन की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीड को यादगार जीत दिलाई.

पहले बल्ले से किया वार, फिर शब्दों से, रिकॉर्ड रन चेज के बाद शाई होप ने शुभमन गिल को दिया जवाब
शुभमन गिल की बात का शाई होप ने मैदान पर दिया जवाब

वनडे सीरीज के दौरान भारत ने गुवाहाटी में खेले गए मैच में 406 रनों के टारगेट को हासिल कर इतिहास रचा था. जिसके बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 406? कूल. कप्तान गिल ने कैरेबियन टीम को यह बताने की कोशिश की थी कि भारत के सामने जितना भी विशाल लक्ष्य को बौन ही लगता है. 

अब गिल के इस ह्यूमर का जवाब शाई होप ने दूसरे टी-20 में 250 रन के टारगेट को पीछा करने के बाद दिया है. होप ने भी बिल्कुल वैसा ही मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जैसा गिल ने गुवाहाटी वनडे जीतने के बाद किया था. शाई होप ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 250? कूल. कैरेबियन कप्तान का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. फैन्स भी गिल और होप के बीच चल रहे शब्दों की इस खेल को खूब पसंद कर रहे हैं. 

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड रनचेज

वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे बड़ा रन चेज साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किया था, जब टीम ने 259 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. टी20 क्रिकेट में यह महज सातवां मौका है, जब किसी मुकाबले में 250 या उससे ज्यादा का रन चेज सफलतापूर्वक किया गया है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इस मुकाबले में कुल मिलाकर 501 रन बने, जो एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर बने दूसरे सबसे ज्यादा रन है. इसे ज्यादा रन साल 2009 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में बने थे। उस मुकाबले में कुल मिलाकर 517 रन बने थे. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 79 छक्के लगे.  एक टी20 मैच में इससे ज्यादा बाउंड्री साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में खेले गए मुकाबले में लगे थे, जहां दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 81 चौके-छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें | गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर भड़के शेन वॉटसन, बोले- यही रणनीति है भारत की अस्थिर परफॉर्मेंस का अहम कारण

यह भी पढ़ें | गंभीर, अय्यर या कुलदीप, सुनील गावस्कर ने बताया दूसरे टी-20 में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?

यह भी पढ़ें | 250 रन भी नहीं बचा सके हम, शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, बोले- अब उनका करियर दांव पर

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Shai Diego Hope, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com