भाजपा नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किए जाने के एक दिन बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार है. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद तजिंदर बग्गा आधी रात को दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचे.
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को सक्रिय किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को हिरासत में लिया गया. विजुअल्स में कई भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के घर के बाहर नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो पुलिस बैरिकेड्स से घिरे हुए हैं.
अरविंद केजरीवाल पर तजिंदर बग्गा एक बार फिर बरसे हैं. उन्होंने कहा, " मुझे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया. स्थानीय पुलिस के किसी भी अधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी गई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहें तो मुझ पर और 100 एफआईआर करा दें. लेकिन उन्होंने कश्मीरी पंडितों को लेकर जो बयान दिया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी. ऐसा होने तक लड़ाई जारी रहेगी.'
This was an illegal detention. No local police officer was informed about this. Delhi CM Arvind Kejriwal can register 100 more FIRs against me if he wants to. We will keep fighting until he apologises for what he said about Kashmiri Pandits: Tajinder Pal Singh Bagga pic.twitter.com/K6fP7zVhKt
— ANI (@ANI) May 6, 2022
साथ ही उन्होंने कहा, 'जिन लोगों को यह लगता है कि पुलिस की मदद से वो कुछ भी कर सकते हैं, मैं उनको बताना चाहता हूं कि बीजेपी कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं. पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.'
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता को इसलिए हिरासत में लिया गया था, क्योंकि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उन्होंने पांच नोटिसों को नजरअंदाज किया. आम आदमी पार्टी पर केजरीवाल के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और आलोचकों को निशाना बनाने के लिए पंजाब पुलिस का उपयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि, आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार के इसक कदम का बचाव करती हुई दिख रही है.
पंजाब पुलिस बग्गा को गिरफ्तार करके दिल्ली से पंजाब ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को रोक लिया. उसके बाद बग्गा को दिल्ली पुलिस को दे दिया, फिर शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंची. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बग्गा को आधी रात में कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में बग्गा ने कहा कि वह घर जाना चाहते हैं. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें घर जाने दिया और साथ ही दिल्ली पुलिस को आदेश दिए कि उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए.
बग्गा पर पंजाब के मोहाली जिले केस दर्ज है, उन पर आरोप सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी का है. बग्गा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लेने से पहले कोई भी वारंट नहीं दिखाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं