विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 19, 2019

BJP के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, 'कॉमेडी सर्कस' चलाना नहीं : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर शनिवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है.

Read Time: 2 mins
BJP के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, 'कॉमेडी सर्कस' चलाना नहीं : प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीयूष गोयल पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर शनिवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं. नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता. '' प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ''अर्थव्यवस्था ढही जा रही है. आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना.'' 

दरअसल, गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को वाम की ओर झुकाव वाला बताया. गोयल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं. आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है.'' बीजेपी नेता ने कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ‘न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया.

बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते. 

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में ढूढ़ा नया आशियाना​

अन्य खबरें :

यूपी में संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिला और शहर अध्यक्षों के नाम घोषित

उत्तर प्रदेश : संगठन में जान फूंकने के लिए अब स्थानीय चुनाव भी लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- किसानों से मुंह मोड़ के बैठी है यूपी सरकार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
फादर्स डे पर बेटी को कांच की तरह काट डाला, दिल्ली में बाप की दरिंदगी से हर कोई हैरान
BJP के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, 'कॉमेडी सर्कस' चलाना नहीं : प्रियंका गांधी वाड्रा
VIDEO: कहां तुम चले गए... ताबूत पर लगी तस्वीर को सहलाते रहे वे, हर आंख हो गई नम
Next Article
VIDEO: कहां तुम चले गए... ताबूत पर लगी तस्वीर को सहलाते रहे वे, हर आंख हो गई नम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;