प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ फ्यूचर' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने युद्ध, आतंकवाद, शांति, साइबर, समुद्र और अंतरिक्ष समेत कई मुद्दों पर दुनिया का ध्यान खींचा. प्रधानमंत्री ने इशारों ही इशारों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का दावा भी ठोका. साथ ही अपने भाषण में चीन को भी कड़ा संदेश दिया.
पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शांति और विकास के लिए ग्लोबल संस्थाओं में रिफॉर्म जरूरी है. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जी-20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता देना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय से यूएनएससी में भारत के लिए स्थायी सदस्यता हासिल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.
भारत की बात का समर्थन करते हुए किशिदा ने कहा, "शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों की ओर से सुधार के लिए स्पष्ट आह्वान किया जा रहा है, जिसमें बहुमत स्थायी और अस्थायी दोनों सीटों के विस्तार का समर्थन कर रहा है. अगले साल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. हमें सुरक्षा परिषद के सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही संयुक्त राष्ट्र के मंच से दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती खौफ पैदा करने वाली गतिविधियों को लेकर चीन को भी सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक तरफ आतंकवाद जैसा बड़ा खतरा है, तो वहीं दूसरी तरफ साइबर, मैरीटाइम और स्पेस जैसे अनेक संघर्ष के नए-नए मैदान भी बन रहे हैं.
क्वाड नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा था, "हम एक ऐसा क्षेत्र चाहते हैं, जहां कोई देश हावी न हो और किसी देश का वर्चस्व न हो, जहां सभी देश किसी भी तरह की बलपूर्वक कार्रवाई से मुक्त हों, और अपने भविष्य को निर्धारित करने के लिए अपनी एजेंसी का प्रयोग कर सकें." पीएम मोदी ने कहा, "स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है."
79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए पीएम ने कई अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत के लिए ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' एक कमिटमेंट है. हमें ऐसी ग्लोबल डिजिटल गवर्नेंस चाहिए, जिससे राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रहे.

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा, "सतत विकास को प्राथमिकता दी गई. हमें मानव कल्याण, भोजन, स्वास्थ्य, आहार सुनिश्चित करना होगा. भारत में 250 मिलियन लोग गरीबी से बाहर आए हैं, इससे पता चलता है कि सतत विकास सफल हो सकता है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है ना कि युद्ध के मैदान में. वैश्विक शांति एवं विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार महत्वपूर्ण हैं. सुधार प्रासंगिकता की कुंजी है. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के लिए एक पुल होना चाहिए न कि किसी के लिए बाधा बनना चाहिए और भारत यह विश्व के साथ साझा करने के लिए तैयार है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं