विज्ञापन
Story ProgressBack

Presidential Election Results: देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानें 10 बातें

Presidential Election Results: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने विपक्ष के प्रत्‍याशी यशवंत सिन्‍हा को बड़े अंतर से हराया.

Read Time:2 mins

राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं.

नई दिल्‍ली:

Presidential Election Results: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने विपक्ष के प्रत्‍याशी यशवंत सिन्‍हा को बड़े अंतर से हराया.

  1. राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित कर दिया.
  2. द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया. द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मिले. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं.
  3. राष्‍ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वोट पड़े, जिसकी वैल्‍यू 838839 है. इसमें द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट ( वैल्‍यू 577777) और यशवंत सिन्‍हा को 1058 वोट ( वैल्‍यू 261062) मिले हैं.

  4. भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर और देश का पहला नागरिक भी होता है. द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं. 
  5. राज्‍यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के अनुसार, तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई. इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे, जिनकी वैल्‍यू 1,65,664 है. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्‍हा को 521 वोट मिले.
  6. राष्‍ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. सूत्रों ने यह जानकारी दी
  7. नतीजों की औपचारिक घोषणा के पहले ही द्रौपदी मुर्मू के गृहराज्‍य ओडिशा और उनके गृहनगर में उनकी जीत का जश्‍न मनना शुरू हो गया.
  8. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद दिल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय के बाहर भी बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए और जश्न मना रहे हैं.
  9. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे.
  10. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज शाम अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक विशाल ''अभिनंदन यात्रा'' की योजना बनाई है, जिसमें हजारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की योजना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ''ऐतिहासिक जीत'' का जश्न मनाने की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
अब करगिल जैसे युद्ध की हिमाकत नहीं करेगा पाक, भारत काफी आगे निकल चुका : ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (रिटा.)
Presidential Election Results: देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानें 10 बातें
"भोले बाबा के हाथ में नहीं दिखता कोई चक्र": सत्संग में गई नगीना देवी ने बताया कहां हुई थी सुरक्षा व्यवस्था में चूक
Next Article
"भोले बाबा के हाथ में नहीं दिखता कोई चक्र": सत्संग में गई नगीना देवी ने बताया कहां हुई थी सुरक्षा व्यवस्था में चूक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;