विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 कीर्ति चक्रों, 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी

अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र भारत में शांतिकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. शौर्य चक्र देश का तीसरा शीर्ष शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 कीर्ति चक्रों, 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित.
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 6 कीर्ति चक्रों और 15 शौर्य चक्रों सहित 412 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी. 6 कीर्ति चक्रों में से 4 जवानों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. इसी तरह 2 जवानों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा.

अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र भारत में शांतिकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. शौर्य चक्र देश का तीसरा शीर्ष शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में राष्ट्रीय राइफल्स की 62 बटालियन की डोगरा रेजिमेंट के मेजर शुभांग और राष्ट्रीय राइफल्स की 44 बटालियन की राजपूत रेजिमेंट के नायक जितेंद्र सिंह शामिल हैं.

जिन जवानों को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा उनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के रोहित कुमार, उप-निरीक्षक दीपक भारद्वाज और हेड कांस्टेबल सोढ़ी नारायण और श्रवण कश्यप शामिल हैं.

राष्ट्रपति ने दो बार नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण, मरणोपरांत), 11 नौसेना पदक जिनमें तीन मरणोपरांत, 14 वायु सेना पदक, दो बार विशिष्ट सेवा पदक और 126 विशिष्ट सेवा पदक को भी मंजूरी प्रदान की.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ब्राजील की गायों में दौड़ रहा 'कृष्णा' का खून, समझें भावनगर के महाराज के गिफ्ट से कैसे बनी इतनी बड़ी मिल्क इंडस्ट्री?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 कीर्ति चक्रों, 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Next Article
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com