संभलपुर (ओडिशा):
ओडिशा की दो बच्चियों को उनके माता-पिता ने कथित तौर पर मध्य प्रदेश के दो व्यक्तियों के हाथों बेच दिया। इसके बाद पुलिस का एक दल लड़कियों का पता लगाने के लिए मध्य प्रदेश भेजा गया है।
उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) उत्कल केसरी दास ने बताया कि 12 और 13 साल की लड़कियों की बड़ी बहन और भाई के आरोप पर जांच के लिए चार सदस्यीय पुलिस टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया है। विवाहिता पुष्पा साहा (20) और उसके छोटे भाई सतनाम नाईक ने आरोप लगाया है कि उनके माता-पिता ने उनकी दो नाबालिग बहनों को मध्य प्रदेश में बेच दिया है। उन्होंने कल यहां के टाउन थाने में एक शिकायत भी दर्ज करवायी है।
अपनी शिकायत में पुष्पा और सतनाम ने आरोप लगाया कि संभलपुर शहर के मोदीपाड़ा में रहने वाले गरीबी में डूबे उनके पिता मनभोला नाईक (45) और मां प्रभाषिनी नाईक (40) ने उनकी बहनों को मध्य प्रदेश के पथरिया में बेच दिया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदीपारा इलाके की एक महिला ने उसकी बहनों को बेचे जाने में बिचौलिये का काम किया है। लड़की के पिता ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया और कहा है कि उन्होंने अपनी लड़कियों की शादी कर दी है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओडिशा, गरीब परिवार, मध्य प्रदेश, संभलपुर, बच्यिों को बेचा, Odisha, Poverty, Sambhalpur