बिहार की राजनीति में मंगलवार से फिर से अपने विधयाकों को एकजुट रखने के लिए भोज की राजनीति शुरू होगी। सबसे पहले मंगलवार शाम जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद विनोद सिंह ने अपनी पार्टी के अलावा, आरजेडी, कांग्रेस के नेताओं और विधयाकों के लिए भोज का आयोजन किया है।
उसके बाद बुधवार को दिन का भोजन राष्ट्रीय जनता दल के विधयक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर पर हैं जहां शाकाहारी खाने से ज्यादा तरह-तरह की बिरयानी खाने को मिलेगी। बुधवार शाम को भोजन पर जनता दल यूनाइटेड के विधानसभा में नए नेता विजय चौधरी ने सबको आमंत्रिता किया हैं।
विश्वास मत से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को पूर्व मंत्री रंजू गीता ने अपने घर पर सबके लिए भोज रखा है। इसके बाद उसी दिन रात का भोजन नीतीश कुमार सबको कराएंगे। दरअसल इन भोज के बहाने न केवल सभी विधायक अपने नेता से मिलते हैं बल्कि ये भी पता चल जाता है कि किस विधायक का मन डोल रहा है और कौन सा विधयक आया या शहर से बहार है।
ये भोज का दौर नीतीश कुमार के नेता चुने जाने के पहले शुरू हो गया था और सबसे पहले पूर्व मंत्री श्याम रज़क ने अपने घर पर सभी मंत्रियों को आमंत्रित किया था। लेकिन श्याम रज़क ने मांझी समर्थकों को जानबूझ कर नहीं बुलाया। उसके बाद भी कई विधयाकों ने इस भोज के दौर को जारी रखा। लेकिन पिछले चार दिनों से भोज का दौर बंद था और विश्वास मत का दिन नजदीक आते ही फिर से इन आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है।
वहीं मांझी कैंप में फ़िलहाल कोई भोज का दौर नहीं चल रहा क्योंकि उनकी अधिकांश बैठक मुख्यमंत्री आवास में होती है जहां चाय नाश्ते का दौर चलता रहता है। इसलिए सार्वजनिक रूप से कोई भोज का आयोजन नहीं किया जाता। कुछ मांझी समर्थक विधयाकों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से भोज का आयोजन न करना हमारी रणनीति का हिस्सा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं