राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर मुलाकात की. जिसके बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इस मीटिंग की खास बात ये रही कि अजित पवार सरकारी काफिला छोड़कर पहुचे तो जयंत पाटिल कार्यकर्ता की गाड़ी में पहुंचे थे. फाइव स्टार होटल के बजाय मीटिंग रद्द कर शरद पवार के खास एक बड़े कारोबारी के बंगले में बैठक हुई. यह बैठक पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र के बंगले में एक घंटे से ज्यादा चली.
एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा, ‘‘यह दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक मुलाकात हो सकती है.'' इस बैठक को गुप्त रखा गया था, लेकिन मीडिया को भनक लग गई. एक क्षेत्रीय समाचार चैनल द्वारा प्रसारित दृश्यों में शरद पवार दोपहर करीब एक बजे कोरेगांव पार्क क्षेत्र में कारोबारी के आवास पर पहुंचते दिखे. शाम करीब पांच बजे शरद पवार चले गए.लगभग दो घंटे के बाद शरद पवार के भतीजे अजित पवार को शाम पौने सात बजे कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए एक कार में परिसर से बाहर निकलते देखा गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरद पवार को बीजेपी साथ में लाने की कोशिश
अब इस बैठक को लेकर हर पार्टी के नेता अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. चर्चा है कि जयंत पाटिल की मध्यस्थता में अजीत पवार एक बार फिर से शरद पवार को बीजेपी साथ में लाने की कोशिश करने गए थे. इसके साथ ही कहा ये जा रहा है कि एनसीपी नेताओं के खिलाफ जारी ईडी की जांच पर भी चर्चा हुई है. हालांकि, तीनों में से एक भी नेता ने अभी इस पर कुछ भी नही बोला है.
जयंत पाटिल के बैठक में शामिल होने की खबर
माना जा रहा है कि एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष (पवार गुट) जयंत पाटिल भी बैठक में शामिल हुए. शरद पवार और अजित पवार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शनिवार को पुणे में थे.भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अतुल भातखलकर ने कहा, ‘‘उनसे (शरद-अजित और जयंत पाटिल से) पूछना बेहतर होगा कि बैठक के दौरान क्या बातचीत हुई.'' उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित पवार परिवार के सदस्य हैं.
शिवसेना के संजय राऊत ने बैठक को लेकर कही ये बात
इस बीच शिवसेना के संजय राऊत ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ मिल सकते हैं तो शरद पवार और अजीत पवार क्यों नही मिल सकते ? हालांकि, तुरंत राऊत ने इसे मजाक की बात कहकर टालने की कोशिश भी की.
पिछले महीने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल
पिछले महीने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम में अजित पवार ने शिवसेना-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अजित के समर्थक एनसीपी के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. एनसीपी के 54 विधायकों में से शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले समूहों का समर्थन करने वाले विधायकों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं