Delhi Police Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल' के दौरान मंगलवार को मध्य दिल्ली में वाहन यातायात प्रभावित होने की आशंका है. पुलिस ने एक एडवाइजरी में यह जानकारी दी. ‘फुल ड्रेस रिहर्सल' का मार्ग वही होगा जो गणतंत्र दिवस की परेड का होता है. एडवाइजरी में कहा गया है कि रिहर्सल सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्त्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी.
परेड के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए सोमवार शाम छह बजे से विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है. मंगलवार को रिहर्सल के अंत में यह मार्ग फिर से खुल जाएगा. एडवाइजरी में कहा गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह साढ़े 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी.
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों से प्रवेश और निकास की सुविधा सुबह पांच बजे से रोक दी गई है और प्रतिबंध दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा.
उत्तरी दिल्ली से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक यातायात की आवाजाही पर अब तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन परामर्श में लोगों से संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया गया है.
परामर्श के अनुसार, पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट चौराहा, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, आईएसबीटी-कश्मीरी गेट, आईएसबीटी-सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट पर बस सेवा के मार्ग में कटौती की जाएगी.
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-24, रिंग रोड से होकर भैरों रोड पर समाप्त होंगी. परामर्श में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से आने वाले लोग मार्ग संख्या 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगे और आईएसबीटी-आनंद विहार तक आएंगे. गाजियाबाद से वजीराबाद पुल की ओर जाने वाली बसों को मोहन नगर से भोपरा चुंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे अथवा विमान से पैरा जंपिंग जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं. परामर्श में मोटर चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और चौराहों पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं