लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोगों को ट्रेन यात्रा करते हुए समझाया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए. आए दिनों लोगों की लापरवाही की वजह से रेलवे स्टेशन पर जानलेवा हादसे हो जाते हैं. गुजरात के वापी स्टेशन पर भी ऐसा ही हादसा होते-होते बच गया. दरअसल वापी रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने वक्त रहते एक पैसेंजर की जान बचा ली.
ट्रेन पर चढ़ते ही फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान
— NDTV India (@ndtvindia) October 4, 2024
गुजरात: वापी रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने वक्त रहते एक पैसेंजर की जान बचा ली. दरअसल चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक पैसेंजर का पैर फिसल गया. गनीमत रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद कॉन्स्टेबल योगेश जगुभाई ने समझदारी दिखाते हुए… pic.twitter.com/X9DYqRnWcw
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कॉन्स्टेबल ने फरिश्ता बन बचाई पैसेंजर की जान
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक पैसेंजर गिर गया. लेकिन गनीमत ये रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद कॉन्स्टेबल योगेश जगुभाई ने फुर्ती और समझदारी दिखाते हुए पैंसेजर को हादसे का शिकार होने से बचा लिया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. लोगों ने भी वापी रेलवे पुलिस कांस्टेबल योगेश जगुभाई की बहादुरी की तारीफ की. कांस्टेबल योगेश जगुभाई ने अल्पेश चौहान नाम के जिन पैसेंजर की जान बचाई वो अपने घर भरूच जा रहे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि एक यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान पैसेंजर प्लेटफॉर्म पर गिरकर गाड़ी के साथ घसीटता जाता है. लेकिन पास ही खड़े पुलिस कॉन्स्टेबल तुरंत पहुंचकर पैसेंजर को पकड़कर गाड़ी से दूर खींच लेते हैं. अगर पुलिस कॉन्स्टेबल थोड़ी भी देरी कर देते तो पैसेंजर किसी हादसे का शिकार हो सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं