दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक करेंगे.
एक अधिकारी ने बताया, ‘कोविड-19 और टीकाकरण अभियान की स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री आज पूर्वाह्न 10.30 बजे शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
PM Narendra Modi to chair a meeting with top govt officials on the COVID-19 situation and vaccination at 10:30 am today pic.twitter.com/j4srlHVJ4N
— ANI (@ANI) November 27, 2021
इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन' नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप' करार दिया है.
कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.
कर्नाटक के कोरोना हब बने मेडिकल कॉलेज में 77 और कोरोना पॉजिटिव, 1822 की रिपोर्ट्स का है इंतजार
भारत में कोरोना
भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 8,318 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इस दौरान 10,967 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,88,797 तक पहुंच गई है. दैनिक मामलों के कम होने और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या में भी काफी कमी आई है. अब देश में 1,07,019 सक्रिय मामले बचे हैं. यह पिछले 541 दिनों में सबसे कम हैं.
कोरोना के साउथ अफ्रीका में मिले नए वैरिएंट पर आया केंद्र सरकार का बयान
देश में रिकवरी रेट में भी इजाफा हो रहा है. रिकवरी रेट बढ़कर 98.34 फीसद तक पहुंच गई है. यह मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है. वहीं देश में सक्रिय मामले अब कुल मामलों का एक फीसद से भी कम बचे हैं. देश में फिलहाल कुल मामलों के 0.31 फीसद सक्रिय मामले बचे हैं. यह मार्च 2020 के बाद देश में सबसे कम हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट से फैली दहशत, सतर्कता जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं