विज्ञापन
9 minutes ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 5 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.16 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे पांच-दिवसीय "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026" में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, 40-45 वरिष्ठ मंत्रियों और लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में 100 प्रमुख सीईओ भी शामिल होंगे, जहां भारत के अपने बुनियादी एआई मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे. इस बीच कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का नया लगेज चार्ज भी आज से लागू होगा. वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र पर भी चर्चा होगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिवसीय भारत दौरे आ रहे हैं. मैक्रों सोमवार 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और अगले दिन 17 फरवरी,मंगलवार को पीएम मोदी संग बैठक करेंगे. दोनों की यात्रा से पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

ये भी पढे़ं- संसद परिसर में कुत्ता लाने के मामले में कांग्रेस एमपी रेणुका चौधरी को विशेषा

LIVE UPDATES...

महाशिवरात्रि 2026 सेलिब्रेशन में पहुंचीं तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि 2026 सेलिब्रेशन में शामिल हुईं.

ढाका में आज जमात ने बुलाया विरोध मार्च

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से पहले जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन ने सोमवार को विरोध मार्च का आह्वान किया है. राजधानी ढाका में ये विरोध मार्च बुलाया गया है. 

तारिक रहमान ने जमात नेता शफीकुर रहमान से की मुलाकात

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की

ट्रंप का पीस बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर

ट्रंप के नवगठित पीस बोर्ड ने युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर देने का वादा किया है, साथ ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और पुलिस बलों के लिए हजारों कर्मियों को तैनात करने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है.

JNU स्टूडेंट्स यूनियन का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने UGC गाइडलाइंस, निष्कासन आदेश रद्द करने और दूसरे मुद्दों समेत अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

कोलंबो से मैच देखकर मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा

 भारतीय क्रिकेटर और ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC के एंबेसडर रोहित शर्मा मुंबई पहुंचे. वे भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो गए थे.

पीएम मोदी करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

पीएम मोदी सोमवार शाम 5 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.16 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे पांच-दिवसीय "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026" में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, 40-45 वरिष्ठ मंत्रियों और लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक डी.ओ. पत्र लिखकर श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों की लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को समाप्त करने की अपील की है. यह पत्र मानवीय, संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व का मामला बताते हुए लिखा गया है, जिसमें तमिलनाडु में रह रहे लगभग 89,000 श्रीलंकाई तमिलों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

आज भारत पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने वाले हैं. उनका ये दौरा भारत एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर हो रहा है. मैक्रों 16 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे भारत पहुंचेंगे, लेकिन उनका ये दौरा 17 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच भारत में फ्रांस के दूतावास ने बताया कि इस समिट का भारत और फ्रांस के संबंध पर क्या असर पड़ने वाला है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com