विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2024

देश को मिलेंगी 10 और वंदे भारत ट्रेनें, 15 सितंबर को PM मोदी झारखंड के जमशेदपुर से दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे बोर्ड से निकली आदेश के अनुसार देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली है वो हैं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश

देश को मिलेंगी 10 और वंदे भारत ट्रेनें, 15 सितंबर को PM मोदी झारखंड के जमशेदपुर से दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली:

रेलवे की तरफ से एक के बाद एक नए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है.15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी पहली बार एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये 10 वंदे भारत ट्रेन देशभर अलग अलग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी. ये है 10 रूट जिसपर ये वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी.

रेलवे बोर्ड से निकली आदेश के अनुसार देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली है वो हैं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश . इनमें जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएगी उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से गुजरेगी. गौरतलब है कि झारखंड में आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. 

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  15 सितंबर को जमशेदपुर पधारने वाले हैं. वह वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ ही 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त भी डालेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

दक्षिण भारत को भी मिली थी वंदे भारत की सौगात
बताते चलें कि हाल ही में पीएम मोदी ने  दक्षिण भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो नयी सेवाओं की शुरुआत की थी.  प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल -नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी थी. जानकारी के मुताबिक, मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित हो रही है. 

ये भी पढ़ें-:

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : ओम प्रकाश चौटाला लड़ेंगे चुनाव? क्या कहते हैं नियम, यहां समझें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com