पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक हुगली घाट से नाव में सवार हुए. शुक्रवार (24 अप्रैल) सुबह मोदी ने हुगली नदी के किनारे भी कुछ समय बिताया. इसी दौरान उन्होंने कई नाविकों से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज समेत कई जगहों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया. मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "यह मां गंगा का शुक्रिया अदा करने का मौका था. हुगली में, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की खुशहाली के लिए काम करने का अपना वादा दोहराया."
"उनका गले लगाना आशीर्वाद से कम नहीं"
जब वो नाव पर सवार हुए तो उन्होंने नाविक गोरंगो बिस्वास को भी गले लगाया. गोरंगो बिस्वास ने मीडिया से बातचीत में कहा, "उन्हें देखकर मैं बहुत हैरान रह गया. उनके कहने पर मैं नाव को गंगा के बीच में ले गया. मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मेरी नाव पर सवार हुए, मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था. यह किसी सपने जैसा लग रहा है. प्रधानमंत्री का मुझे गले लगाना किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं था. उन्होंने न केवल मुझे सम्मान दिया, बल्कि मेरी मेहनत का मूल्य भी समझा. नाव से उतरने के बाद उन्होंने खुद आगे बढ़कर मुझे गले लगाया और किराए के 1,000 रुपये दिए. "
Kolkata, West Bengal: Boatman Gaurang Biswas, who gave a ride to Prime Minister Narendra Modi on his boat says, "I was so surprised to see him. He used his own camera to take photos. I took the boat towards the middle of the Ganga on his instruction. He only asked my name once,… pic.twitter.com/8GnBoAB9gI
— IANS (@ians_india) April 24, 2026
पीएम ने शेयर की तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि मैंने इस पवित्र गंगा की तस्वीरें खींचने के लिए थोड़ा प्रयास किया. विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी बहुत करीब से देखा.
কলকাতা থেকে আরও কিছু মুহূর্ত। হুগলি নদীতে সত্যিই এক অনবদ্য সকাল। pic.twitter.com/ATKK0Ko47R
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
यह भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी पगड़ी संभालें, उस पर विजय सिन्हा की नज़र... बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं