कैसे हुआ IRS की बेटी का मर्डर? पुलिस ने आरोपी से उगलवाए डराने वाले सच

  • 3:29
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में हुए एक जघन्य मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जांच में सामने आए तथ्य बेहद चौंकाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले इसी घर में काम कर चुका था और वारदात के बाद पुलिस ने कई टीमों के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे दबोच लिया. इस वीडियो में जानिए आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस, वारदात के बाद क्या‑क्या सबूत मिले और सुरक्षा के बावजूद घर में घुसने का रास्ता कैसे मिला.