- संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर बोले मोदी
- प्रधानमंत्री ने देश में ज्यादा पौष्टिक तत्वों वाली फसलें उगाने पर जोर दिय
- 70-80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा है मुफ्त राशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन के कारण कोरोना के इस मुश्किल दौर में भी कुपोषण के खिलाफ आगे आकर जंग लड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी अखाड़ा बना दुर्गा पूजा महोत्सव, PM करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
प्रधानमंत्री ने #SahiPoshanDeshRoshan के साथ अहम जानकारियां साझा कीं. FAO के 75 साल होने पर एक स्मृति सिक्का भी जारी किया गया. मोदी ने कहा कि देश में अब ऐसी फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनसे ज्यादा मात्रा में पौष्टिक तत्व मिलें.प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण जहां पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है, वहीं भारत के किसानों ने इस बार पिछले साल के उत्पादन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
Addressing the programme marking 75th anniversary of @FAO. #SahiPoshanDeshRoshan https://t.co/aCUbwedDpb
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2020
खाद्यान्न उत्पादन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
सरकार ने गेहूं, धान और दालें सभी प्रकार के खाद्यान्न की खरीद के अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जबकि बीते कुछ महीनों में पूरे विश्व में कोरोना संकट के दौरान भुखमरी-कुपोषण को लेकर अनेक तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बड़े-बड़े निर्यातक अपनी चिंताएं जता रहे हैं कि क्या होगा, कैसे होगा?
80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा देश
पीएम ने कहा कि भारत पिछले 7-8 महीनों से लगभग 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है. आज भारत में निरंतर ऐसे सुधार किए जा रहे हैं जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा (Global Food Security) के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं. खेती और किसान को सशक्त करने से लेकर भारत के पीडीएस सिस्टम (Public Distribution System) तक में एक के बाद एक सुधार किए जा रहे हैं. इस दौरान भारत ने करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का खाद्यान्न गरीबों को मुफ्त बांटा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं