- बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था
- पीएम मोदी ने कहा- दिल से नमन
- पीएम मोदी ने मानवाधिकारों का चैम्पियन बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बांग्लादेश के संस्थापक ‘बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह सभी भारतीयों के लिए एक नायक हैं. बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के चैम्पियन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर दिल से नमन.''
उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी भारतीयों के लिए नायक भी हैं। इस महीने ऐतिहासिक मुजीब वर्ष समारोहों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.''प्रधानमंत्री 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा होगी. विदेशमंत्री एस जयशंकर ने भी मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
PM नरेंद्र मोदी के ढाका दौरे पर भारत-बांग्लादेश के बीच हो सकते हैं 3 समझौते
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. भारत ऐतिहासिक मुजीब वर्ष में बांग्लादेश के साथ मिलकर उनकी विरासत का जश्न मनाने को लेकर गौरवान्वित है.'' विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से निमंत्रण मिलने के बाद मोदी की पड़ोसी देश की यात्रा को लेकर मंगलवार को घोषणा की.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यह यात्रा पड़ोसी देश के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों- देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती कार्यक्रम, भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं. पीएम मोदी इससे पहले 2015 में बांग्लादेश गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं