- इंडिया AI समिट 2026 में दिखी भारत की तकनीकी शक्ति और वैश्विक कूटनीति
- प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने AI को लोकतांत्रिक बनाने पर चर्चा की
- श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक स्थिरता और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने का भरोसा दिया
राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI समिट 2026 ने न केवल तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया, बल्कि वैश्विक कूटनीति के लिए भी एक बड़ा मंच तैयार किया. यहां का नजारा किसी महाशक्ति के मिलन जैसा था, जहां तमाम ताकतवर देशों के प्रमुख एक साथ दिखाई दिए. ये समिट महज एआई तकनीकी तक सीमित नहीं रहा बल्कि भविष्य की उस वैश्विक साझेदारी का हिस्सा बन चुका है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लीड कर रहे हैं. समिट के उद्घाटन के दौरान जब पीएम मोदी दुनिया के दिग्गज नेताओं से मिले, तो तकनीक और कूटनीति का एक अनोखा संगम देखने को मिला। हाथ मिलाते चेहरों और मुस्कुराती बातचीत के पीछे मकसद साफ था: AI की रेस में भारत के साथ मिलकर दुनिया को एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य देना।
ब्राजील के साथ 'ग्लोबल साउथ' की जुगलबंदी
प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा की मुलाकात में एक अलग ही गर्मजोशी दिखाई दी. दोनों नेताओं के बीच बातचीत का केंद्र AI को लोकतांत्रिक बनाने और इसे विकासशील देशों के फायदे के लिए इस्तेमाल करने पर रहा. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक केवल अमीर देशों तक सीमित न रहे, बल्कि भारत और ब्राजील जैसे देश मिलकर दुनिया को एक नया डिजिटल रास्ता दिखाएं.
At the world's largest and most historic AI Impact Summit in New Delhi!@LulaOficial@anuradisanayake@ParmelinG@KBM_ALNAHYAN pic.twitter.com/goC20vbKpu
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026
श्रीलंका के साथ नई दोस्ती का आगाज
श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पीएम मोदी की यह मुलाकात काफी खास रही. प्रधानमंत्री ने दिसानायके का स्वागत करते हुए श्रीलंका की आर्थिक स्थिरता और तकनीकी विकास में भारत के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.
स्विस इनोवेशन और भारतीय स्किल का मेल
स्विस कन्फ़ेडरेशन के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन के साथ हुई चर्चा में इनोवेशन मुख्य एजेंडा रहा. पीएम मोदी ने पारमेलिन के साथ स्विट्जरलैंड की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत के विशाल टैलेंट पूल को जोड़ने पर बात की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Swiss President Guy Parmelin
— ANI (@ANI) February 19, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/c41yrxRscZ
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ रणनीतिक संवाद
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी की मुलाकात भारत-यूएई के मजबूत होते रिश्तों की एक और कड़ी साबित हुई. इस दौरान ऊर्जा और व्यापार के साथ-साथ 'फ्यूचर टेक' पर विशेष चर्चा हुई.
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) holds a bilateral meeting with Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan, Crown Prince of Abu Dhabi, on the sidelines of the AI Summit.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2026
(Source: Third Party)#PTIAtAIImpactSummit #IndiaAIImpactSummit2026 #AIImpactSummit2026… pic.twitter.com/O52DfdIWNG
फिर दिखी भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी की मुलाकात ने एक बार फिर भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती को दर्शाया. दोनों नेताओं ने 'AI फॉर गुड' के मंत्र को साझा किया. मैक्रों और मोदी ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे जिम्मेदार AI के जरिए जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों से निपटा जा सकता है.मेक्रों ने AI के क्षेत्र में भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds bilateral meeting with Dick Schoof, Prime Minister of the Netherlands
— ANI (@ANI) February 19, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/Vuos61SVIj
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी
भारत मंडपम में AI समिट के दौरान पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं ने एआई के भविष्य को लेकर चर्चा की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Greek Prime Minister Kyriakos Mitsotakis
— ANI (@ANI) February 19, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/Oi63YIPzo0
ग्रीस के पीएम से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात
दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं