प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के भूटान के राजकीय दौरे से जब वापस लौट रहे थे तो वहां के राजा और पीएम टोबगे उन्हें छोड़ने हवाई अड्डे पर पहुंचे. इस खास सम्मान से पीएम मोदी (PM Modi Bhutan Visit) गदगद दिखे. उन्होंने इस खास सम्मान के लिए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को धन्यवाद दिया. साथ ही पीएम मोदी ने भूटान के पीएम टोबगे का भी शुक्रिया अदा किया.
पीएम मोदी ने जताया भूटान के राजा का आभार
पीएम मोदी ने सोशल एक्स पर लिखा, " मेरे दिल्ली लौटते समय भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं." इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भूटान के राजकीय दौरे को बेहद खास बताया. पीएम मोदी ने कहा कि उनको राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पीएम टोबगे के साथ ही भूटान के अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिला. उनके साथ बातचीत से भारत-भूटान की दोस्ती में और भी मजबूती आएगी. इसके साथ ही 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित होने पर भी पीएम मोदी ने आभार जताया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"गर्मजोशी से स्वागत के लिए भूटान का आभारी"
पीएम मोदी ने आगे लिखा, मैं भूटान के लोगों की गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए उनका बहुत आभारी हूं. भारत हमेशा भूटान के लिए एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहेगा." बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भूटान में वहां के पीएम के साथ ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया. भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे ने आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण में पूरी फंडिंग के लिए भारत सरकार का आभार जताया.
भूटान के पीएम ने PM मोदी को कहा 'बड़े भाई'
अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 10,000 करोड़ के बड़े सहायता पैकेज का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं. प्रधानमंत्री टोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'दोस्त और बड़े भाई' कहकर संबोधित किया. भूटान पहुंचने पर पीएम मोदी का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि "हमारा देश भूटान दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. भूटान के हर नागरिक ने खुले दिल से उनका स्वागत किया. उनका यह दौरा ऐतिहासिक है. इससे दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत संबंध और मजबूत होंगे."
ये भी पढ़ें-सर्वोच्च पुरस्कार और राजा का निजी रात्रिभोज, पीएम मोदी के प्रति भूटान में खास सम्मान का भाव
ये भी पढ़ें-PM मोदी के भूटान दौरे का आज दूसरा दिन, भारत के सहयोग से बने अस्पताल का किया उद्घाटन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं